MI vs RR मैच पर टिकीं सबकी नजरें, जस्सी और युवा वैभव सूर्यवंशी की होगी जोरदार टक्कर
आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार 07 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये शानदार मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक-दूसरे का सामना करेंगे।
एक तरफ बुमराह हैं. जो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटनों पर ला देते हैं। वहीं दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी हैं जो अपने सामने किसी भी गेंदबाज को टिकने नहीं देते। दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
किसकी कैसी शुरुआत?
राजस्थान का इस सीजन (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन रहा है। अभी तक राजस्थान के दो मुकाबले हुए हैं। दोनों में ही राजस्थान ने जीत हासिल की है। वहीं मुंबई ने सीजन की शुरुआत तो जीत से की थी लेकिन दूसरे मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
अब मुंबई मंगलवार 07 मार्च को राजस्थान को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहती है। वहीं राजस्थान भी मुंबई को हराकर इस सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी।
हेड टू हेड में कौन आगे?
आईपीएल के इतिहास में मुंबई और राजस्थान के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है लेकिन ज्यादा भी नही।
दोनों टीमों के बीच हुए इन 31 मुकाबलों में से 16 में मुंबई को जीत मिली है, जबकि राजस्थान ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच ऐसा था जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।
बिना खाता खोले आउट हुए थे वैभव
पिछले साल (2025) आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) का मुकाबला जयपुर में हुआ था। उस समय वैभव सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह का सामना करने का मौका नहीं मिला था।
वैभव जल्दी ही आउट हो गए थे और दूसरी गेंद पर ही दीपक चाहर के सामने डक पर आउट हो गए थे। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।
पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम?
राजस्थान इस समय दो मैचों में चार अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यदि आज राजस्थान मुंबई को हरा देती है, तो वह 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी, और पंजाब को दूसरे स्थान पर धकेल देगी।
फिलहाल पंजाब 5 अंकों के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई दो मैचों में सिर्फ दो अंकों के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई भी पंजाब को हराकर प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
आईपीएल 2026: KKR और PBKS का मैच बारिश के चलते रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक
रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा
रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच, आज से यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू
MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक