आईपीएस अजय पाल शर्मा का बार गर्ल संग डांस वायरल! महुआ मोइत्रा बोलीं- अच्छा लगा...

Amresh Kushwaha | Apr 29, 2026, 13:16 IST
ips ajay pal sharma dance video mahua moitra viral
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा का कथित डांस वीडियो महुआ मोइत्रा ने शेयर किया है। इस वीडियो में अजय शर्मा को एक बार गर्ल के साथ डांस करते दिखाया जा रहा है। जानें क्या है पूरा विवाद और अजय पाल शर्मा का करियर रिकॉर्ड...

उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा किसी साहसिक मुठभेड़ के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित डांस वीडियो को लेकर हो रही है। इस वीडियो को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा ने साझा कर तंज कसा है। इससे सियासी पारा गर्म हो गया है।



महुआ मोइत्रा का फेयर एंड लवली प्रहार

पश्चिम बंगाल में आज यानी 29 अप्रैल को दूसरे व आंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को यह वीडियो सामने आया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो वीडियो शेयर किए हैं।



पहले वीडियो में एक शख्स महिला डांसर के सामने ताली बजाता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वही शख्स चोली के पीछे क्या है गाने पर थिरकता नजर आ रहा है।



महुआ ने तंज कसते हुए लिखाकि फेयर एंड लवली बबुआ @DripsAjaypal। आपको फेंटा कॉप स्टाइल में मस्ती करते देखकर अच्छा लगा। ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहिए।



सांसद महुआ ने पहले भी कसा था तंज

यह पहली बार नहीं है जब सांसद महुआ ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को निशाने पर लिया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट में हीरो-गिरी संभलकर करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वे लोग कैद से भी इलाज करना जानते हैं।



गौरतलब है कि अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग द्वारा दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह क्षेत्र ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। यहां अजय पाल ने हाल ही में टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के समर्थकों को सख्त चेतावनी दी थी।



कौन हैं आईपीएस अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा 2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले शर्मा ने बीडीएस (Bachelor of Dental Sciences) की पढ़ाई की है, यानी वह पेशे से डॉक्टर भी हैं।



पिछले साल जनवरी में ही उन्हें प्रमोट कर डीआईजी (DIG) रैंक दी गई थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में एसीपी (ACP) के पद पर तैनात हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है।



एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बेदाग नहीं रही छवि

शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों में तैनात रहे अजय पाल शर्मा ने दर्जनों एनकाउंटर (Encounters) किए हैं। इसके कारण उन्हें एनकाउंटर एक्सपर्ट कहा जाता है। हालांकि, उनका करियर विवादों से अछूता नहीं रहा है।



2020 में शामली में हुए अकबर मुठभेड़ पर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए थे। इसके अलावा, उन पर भ्रष्टाचार और फर्जी एनकाउंटर के आरोप भी लग चुके हैं। 2019 में भी एक एनकाउंटर के दौरान पुलिस कांस्टेबल की मौत के बाद उनकी कार्यशैली पर उंगलियां उठी थीं।



बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर की भूमिका

फिलहाल, अजय पाल शर्मा बंगाल चुनाव के संवेदनशील दौर में ड्यूटी पर हैं। एक पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में उन पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। वहीं, इस वीडियो विवाद ने उनकी निष्पक्षता और आचरण पर विपक्षी दलों को सवाल उठाने का मौका दे दिया है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग और प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या रुख अपनाता है।



ये खबर भी पढ़िए...



राजस्थान के दो आईपीएस अधिकारी संभालेंगे देश की सरहद, एक को मिली पुलिस यूनिवर्सिटी की कमान



बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, दूसरे फेज में ममता-शुभेंदु की साख दांव पर...



आखिरी रैली में मोदी का ऐलान: बंगाल में कमल खिलेगा, टीएमसी का 'गिरोह राज' खत्म होगा



MP में 3278 संदिग्ध बांग्लादेशी चिह्नित, बंगाल सरकार ने 3259 को बताया अपना नागरिक





Tags:
  • महुआ मोइत्रा
  • टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
  • तृणमूल कांग्रेस
  • उत्तर प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • आईपीएस अजय पाल शर्मा