फोटो में नहीं जमीन पर काम हो, बांदा में बढ़ती गर्मी पर आईपीएस राजाबाबू सिंह की CM योगी से की मांग

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 14:27 IST
ips rajababu singh appeal cm yogi banda extreme heat
बांदा में बढ़ती गर्मी पर MP कैडर के आईपीएस राजाबाबू सिंह ने कहा कि सिर्फ फोटो खिंचाने से नहीं जमीन पर ईमानदारी से काम करने से हालात सुधरेंगे। साथ ही उन्होंने सीएम योगी से तीन बड़ी मांगें भी की हैं।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...

  • आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह ने बांदा में बढ़ती गर्मी और हालातों पर गहरी चिंता जताई है।
  • उन्होंने कहा कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो रहा है। अब जागना बहुत जरूरी है।
  • आईपीएस राजाबाबू सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुधारने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करने होंगे।
  • उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से नदियों को बचाने की मांग की है।
  • राजाबाबू सिंह मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं और बांदा के ही रहने वाले हैं।

आईपीएस राजाबाबू सिंह ने जताई चिंता

एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने अपने होमटाउन यानी गृह जनपद बांदा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।



उन्होंने कहा है कि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि मूल रूप से बांदा के रहने वाले IPS राजाबाबू इस समय जिले के पर्यावरणीय हालातों को लेकर परेशान हैं।



एडीजी राजाबाबू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह पिछले कई दिनों से खबरों में देख रहे हैं कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल होता जा रहा है।



ddc49549-d5b


प्राकृतिक संसाधन होने के बाद भी संकट

राजाबाबू का कहना है कि बांदा जिले के पास कई सारे प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। इसके बावजूद वहां सही तरीके से देखरेख नहीं हो रही है। इसी वजह से आज तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही पर्यावरण पूरी तरह बिगड़ चुका है।



दिखावा नहीं, असलियत में काम करने की जरूरत

आईपीएस राजाबाबू सिंह नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी की तरफ से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने पर्यावरण को लेकर अपना एक पुराना अनुभव भी साझा किया है।



उन्होंने बताया कि उन्होंने तिगरा की बंजर जमीन को अपनी मेहनत से पूरी तरह हरा-भरा बनाकर दिखाया है। उनका मानना है कि बांदा में भी इसी तरह बड़े स्तर पर काम करने की बहुत सख्त जरूरत है।



यह काम केवल फोटो खिंचाने या दिखावा करने के लिए नहीं होना चाहिए। इसमें पूरी ईमानदारी और गंभीरता दिखनी चाहिए।



आईपीएस राजाबाबू सिंह की तीन मांगें

  • केन नदी और आसपास की पहाड़ियों में चल रहे अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
  • बांदा, महोबा और हमीरपुर जिलों में अगले 10 सालों तक बालू और पत्थर खनन के सभी पट्टों को पूरी तरह बंद कर दिया जाए।
  • इन इलाकों में पेड़ लगाने के लिए जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

राजाबाबू सिंह ने वीडियो में यह भी साफ किया कि वह एक सरकारी पुलिस अधिकारी हैं। इसलिए वह सिविल सर्विस नियमों के दायरे में रहकर ही अपने गृह जिले की भलाई के लिए यह एक भावनात्मक अपील सरकार से कर रहे हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...

आदिवासी जिलों में टेंडर और ठेके सीधे मंजूर कर सकेंगे कलेक्टर्स, फाइलों की लेटलतीफी होगी खत्म



मध्य प्रदेश में छुट्टी के नियम बदले, कलेक्टर को मिला ये अधिकार



जनता ने की चिकित्सा अधिकारी की शिकायत, मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कर दिया APO



एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक



Tags:
  • अवैध खनन
  • सीएम योगी आदित्यनाथ
  • पुलिस अधिकारी
  • सिविल सर्विस
  • एडीजी राजाबाबू सिंह