Iran Israel War Update: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी डेडलाइन खत्म, क्या हमला करेंगे ट्रंप?
Iran Israel war updates:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वे चाहें, तो अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि 100 सैनिकों की जान को दांव पर लगाकर उन्होंने पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस बीच, इजराइल ने भी ईरान पर हवाई हमले किए। ईरान ने इसे चुनौती देते हुए ट्रंप के सामने झुकने से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच वोटिंग होनी है।
इजराइल ईरान युद्ध: 06 - 07 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स
- ट्रंप ने दी थी डेडलाइन:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका के पास विकल्प था कि वह ईरान के पावर प्लांट, पुल और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है। - ट्रंप की धमकी:
ट्रंप ने सोमवार रात को मीडिया से कहा, "हमारे पास एक प्लान है। हर पुल और पावर प्लांट को 4 घंटे में तबाह किया जा सकता है। यह तुरंत हो सकता है, हम नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन अगर हम चाहें तो पूरा देश एक रात में खत्म कर सकते हैं।" ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक का समय दिया, जो भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे तक था। - ईरान से वार्ता की संभावना:
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान अमेरिका की शर्तों को स्वीकार कर ले, तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। उनका कहना था कि युद्ध की स्थिति में अमेरिका ईरान को एक रात में ही समाप्त कर सकता है। - अमेरिकी सैनिकों का ऑपरेशन:
ट्रंप ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को बचाने के ऑपरेशन को 'ऐतिहासिक' बताया। उन्होंने कहा, "हमने एक जोखिम भरा कदम उठाया, क्योंकि एक या दो पायलटों को बचाने के लिए 100 सैनिकों की जान खतरे में डाल दी थी। यह हाल के वर्षों के सबसे खतरनाक ऑपरेशनों में से एक था।" - इजराइल का सैन्य अभियान:
इजराइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें तेहरान समेत महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। इजराइल की रक्षा प्रणाली ने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को रोकने के लिए काम किया और उन्हें इंटरसेप्ट किया। - ईरान का जवाब:
ईरान की संसद के अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने ट्रंप पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास सिर्फ 20 घंटे हैं, जिसमें उन्हें ईरान के सामने झुकना होगा या फिर उनके सहयोगियों को समाप्त कर दिया जाएगा।
मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हम पीछे नहीं हटेंगे।" - संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग:
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज एक संशोधित प्रस्ताव पर वोट करेगा। इस प्रस्ताव में ईरान से कॉमर्शियल जहाजों पर हमले रोकने और आवाजाही बनाए रखने की मांग की गई है। - ईरान का दूसरा जापानी नागरिक रिहा:
ईरान ने जनवरी में हिरासत में लिए गए दूसरे जापानी नागरिक को रिहा कर दिया है। यह व्यक्ति जापानी ब्रॉडकास्टर NHK का तेहरान ब्यूरो प्रमुख बताया जा रहा है। - सीजफायर पर चर्चा जारी:
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 45 दिनों के सीजफायर का प्रस्ताव विचाराधीन है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक इस पर अपनी मंजूरी नहीं दी है।
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ