ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे जहाज को छुआ तो उड़ा देंगे सैन्य बेस

Amresh Kushwaha | May 10, 2026, 08:17 IST
iran israel war update us base threat
ईरान-इजराइल युद्ध के 72वें दिन तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसके जहाजों को निशाना बनाया गया, तो वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को उड़ा देगा। वहीं, ट्रंप के 14-पॉइंट प्लान पर सस्पेंस बना हुआ है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल की जंग अब खतरनाक मोड़ पर आ गई है। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर सीधे हमले की खुली धमकी दी है। तेहरान ने साफ कहा है कि हमारे टैंकरों को छूना भारी पड़ेगा।



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 14-पॉइंट प्लान पर भी सस्पेंस अभी बरकरार है। ईरान किसी भी अमेरिकी डेडलाइन के आगे झुकने को तैयार नहीं है। समुद्र के बीच हजारों नाविकों की जान दांव पर लगी है। लेबनान में शांति की कोशिशों को सरेंडर करार दिया जा रहा है।



इसी बीच होर्मुज में एक भारतीय नाविक की मौत हुई है। अगले हफ्ते इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत पर सबकी नजरें हैं। हालात बेहद नाजुक हैं और युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है।



ईरान का सीधा वार: टारगेट पर हैं अमेरिकी ठिकाने

ईरान की सेना (IRGC) ने अमेरिका को दो-टूक चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर खाड़ी देशों या होर्मुज की खाड़ी में हमारे तेल टैंकरों या व्यापारिक जहाजों को छेड़ा गया, तो हम अमेरिकी सैन्य अड्डों और उनके जंगी जहाजों पर हमला करने से नहीं चूकेंगे। ईरान की एयरफोर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि उनकी मिसाइलें और ड्रोन पहले से ही अमेरिकी ठिकानों पर निशाना साधे बैठे हैं, बस ऊपर से ऑर्डर मिलने की देर है।



इजराइल ईरान युद्ध: 09- 10 मई 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:



1. ट्रम्प का 14-पॉइंट प्लान और ईरान की वेट एंड वॉच पॉलिसी

अमेरिका ने ईरान के सामने 14 शर्तों वाला एक समझौता रखा है और उन्हें राष्ट्रपति ट्रम्प के जवाब का इंतजार है। ट्रम्प को उम्मीद थी कि शनिवार सुबह तक ईरान कुछ कहेगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि वे किसी की डेडलाइन पर काम नहीं करते। उनका कहना है कि प्रस्ताव तकनीकी है, इसलिए उसकी बारीकी से जांच हो रही है। जब तक ईरान के सुप्रीम लीडर और सुरक्षा परिषद की हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक अमेरिका को इंतजार करना होगा।



2. समुद्र के बीच खौफ: नाविकों की जान पर बन आई

खाड़ी के इस तनाव के बीच करीब 20 हजार नाविक (सेलर्स) पिछले दो महीनों से समुद्र में फंसे हुए हैं। वे भारी मानसिक तनाव में हैं क्योंकि उनके सिर पर हर वक्त ड्रोन और मिसाइलों का खतरा मंडरा रहा है। अब तक 11 नाविकों की जान भी जा चुकी है। जहाजों पर काम करने वाले रसोइया, इंजीनियर और कैप्टन डरे हुए हैं कि न जाने कब कौन सी मिसाइल उनके जहाज से टकरा जाए।



3. लेबनान का गुस्सा: ये शांति नहीं, सरेंडर की बात है

लेबनान में चल रही सीजफायर की कोशिशों को वहां के एक्सपर्ट्स 'शांति वार्ता' मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यह लेबनान को बचाने की नहीं, बल्कि हिजबुल्लाह को निहत्था करने की कोशिश है, वह भी तब जब उन पर हमले हो रहे हैं। जानकारों का यह भी मानना है कि इस बातचीत में उन लोगों (शिया समुदाय) की कोई राय नहीं ली जा रही, जो सबसे ज्यादा बमबारी झेल रहे हैं।



4. इस्लामाबाद में फिर सजेगी बातचीत की मेज?

तनाव के बीच एक उम्मीद की किरण भी है। खबर है कि अगले हफ्ते पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत हो सकती है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोके और यूरेनियम दूसरे देश भेज दे, लेकिन ईरान ने भी अपने तेवर कड़े रखे हैं। ईरान का कहना है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा।



5. होर्मुज में हादसा: एक भारतीय नाविक की मौत

इसी तनाव भरे माहौल के बीच होर्मुज के पास एक लकड़ी की नाव में आग लग गई, जिससे एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। नाव पर कुल 18 भारतीय सवार थे, जिनमें से 17 को बचा लिया गया है, पर 4 लोग झुलस गए हैं जिनका इलाज दुबई में चल रहा है। भारतीय दूतावास लगातार उनकी मदद में जुटा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नाव में आग कैसे लगी।



ये खबर भी पढ़िए...



ईरान-इजराइल युद्ध का 53वां दिन: आज पाकिस्तान में होगी दूसरे चरण की शांति वार्ता



अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी



भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अब भारतीयों की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास



समुद्र में घेराबंदी और परमाणु ठिकानों पर खुदाई को लेकर छिड़ी जुबानी जंग!



Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update