इटली की PM मेलोनी ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Sourabh Bhatnagar | Sept 08, 2024, 11:33 IST
Italy PM मेलोनी ने ये क्या बोल दिया!
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध को खत्म कराने में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़ा बयान दिया दिया है। पीएम मेलोनी (PM Georgia Meloni) ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) को खत्म कराने में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।



मेलोनी का ये बयान इन दिनों देश में चर्चा की विषय बना हुआ है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि यूक्रेन पर शांति वार्ता में भारत, चीन और ब्राजील अहम भूमिका निभा सकते हैं।



रूस-यूक्रेन संघर्ष रुकवा सकता है भारत: मेलोनी

उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहरमें एम्ब्रोसेटी फोरम में संबोधन के दौरान इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है, मेरा मानना ​​है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान में चीन व भारत की भूमिका अहम हो सकती है। मेलोनी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा तो संघर्ष और बढ़ेगा व इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था भी प्राकृतिक रूप से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों व नियमों का उल्लंघन और इकोनॉमिक ग्लोबलाइजेशन एक साथ नहीं चल सकते हैं। पीएम मेलोनी का मानना है कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर संघर्ष का हल नहीं निकाला जा सकता है। आपको बता दें कि पीएम मेलोनी ने यह बात उस समय की जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) उनके साथ मंच पर मौजूद थे।



ये भी पढ़ें...यूक्रेन का रूस पर 9/11 जैसा हमला, सारातोव की ऊंची बिल्‍डिंग से टकराया ड्रोन



भारत निभा सकता है भूमिका

ये भी पढ़ें...पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे यूक्रेन, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात, देखें तस्वीरें



यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले थे पीएम मोदी

पिछने महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद यूक्रेन पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) से रूस के साथ बातचीत में शामिल होने का आग्रह कर इस बात पर जोर दिया कि रूस और यूक्रेन को यह को संघर्ष समाप्त करने में देरी नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि यूक्रेन से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • PM Modi
  • नरेंद्र मोदी
  • Italy Prime Minister Giorgia Meloni
  • Giorgia Meloni statement
  • इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी
  • Modi Russia Ukraine War
  • यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
  • PM Modi Ukraine Visit
  • PM मेलोनी