BHOPAL. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के डॉ. जगदीश पिल्लई ने इतिहास रचा है। उन्होंने 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकेंड के रामचरितमानस गीत को अपनी आवाज दी है। लेखक और रिसर्चर डॉ. जगदीश पिल्लई ने यह गाना तैयार किया है। यह ऑडियो पाठ दुनिया का सबसे बड़ा गाना बन गया है। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 115 घंटे 45 मिनट का इंग्लैंड की म्यूजिक बैंड के नाम था। गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस का ऑडियो पाठ आयुष मंत्री दयाशंकर 'दयालु' ने सुंदरपुर के डॉ. पिल्लई के घर पर ही लॉन्च किया।
डॉ. जगदीश पिल्लई ने रचा इतिहास
जगदीश पिल्लई ने रामचरितमानस को 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकंड में गाकर दुनिया के सबसे लंबे गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसे पूरा करने में चार साल लगे है। दुनिया भर के 100 से ज्यादा ऑडियो चैनल में प्रसारित करके 5 साल बाद जगदीश का नाम पांचवीं बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के नाम था, अब भारत के नाम हो गया है।
ये खबर भी पढ़िए....
138 घंटे लगातार सुन सकते हैं
रामचरितमानस को 138 घंटे लगातार सुन सकते हैं। इस गाने को दुनिया भर के आधिकारिक म्यूजिक चैनल्स में प्रसारित किया गया है। इसमें ऐप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई, अमेजन, म्यूजिक समेत कई अन्य शामिल है।
इससे पहले भी कई रिकॉर्ड उनके नाम
बता दें, जगदीश पिल्लई ने वाराणसी का नाम पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2012 में दर्ज कराया था। उन्होंने सबसे कम समय में एनीमेशन मूवी बनाकर 2012 में एक कैनेडियन का रिकॉर्ड तोड़ा था। कैनेडियन ने 6 घंटे में फिल्म को बनाया था, लेकिन जगदीश ने उसे साढ़े तीन घंटे में कर लिया था। दूसरा रिकॉर्ड 16,300 पोस्टकार्ड से लांगेस्ट लाइन ऑफ पोस्टकार्ड बनाया। तीसरी बार लार्जेस्ट पोस्टर अवेयरनेस कैंपेन। चौथी बार योगा जनजागरूकता अभियान के तहत सबसे लंबा लिफाफा बनाकर अपना नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।