पहलगाम हमले के 2 आतंकियों के मकान को सेना ने उड़ाया, लश्कर का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली ढेर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलनार इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने इलाके को घेर लिया। गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
पहलगाम हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
घर में मिले विस्फोटक, धमाके से चकनाचूर हुआ मकान
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, घर में संदिग्ध सामग्री देख जवान तुरंत सतर्क हो गए और सुरक्षित दूरी बना ली। जैसे ही वे पीछे हटे, तेज धमाके से मकान उड़ गया। पुलिस का कहना है कि विस्फोटक सामग्रियों की मौजूदगी के कारण ही यह ब्लास्ट हुआ। इन दोनों आतंकियों का नाम पहलगाम हमले (pahalgam attack) से जुड़ा हुआ है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। वहीं आदिल के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया।
2018 में ली थी आतंकी ट्रेनिंग
बीजबेहरा निवासी आतंकी आदिल ठोकर उर्फ आदिल गुरी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। उसने 2018 में कानूनी रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां पर उसने आतंक की ट्रेनिंग ली थी। आदिल हाल ही में जम्मू-कश्मीर लौटा था और अब उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले में भी सामने आया है।
एलओसी पर पाक की फायरिंग
इधर शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की ओर से एलओसी के कई हिस्सों में फायरिंग की गई। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपुरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
उधमपुर मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद
वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को उधमपुर जिले में हुए एक अन्य मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक