काम के बदले सेक्स : रेप के आरोपी और स्त्री-2 के फेमस गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर से छीना नेशनल अवॉर्ड

Ravi Singh | Oct 06, 2024, 20:14 IST
Jani Master
साउथ और हिंदी फिल्मों के कोरियोग्राफर ​​जानी मास्टर को इस साल का 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' अवार्ड मिला था, लेकिन कोरियोग्राफर पर लगे यौन शोषण के आरोप की गंभीरता को देखते हुए उनका पुरस्कार वापस ले लिया गया है।

Choreographer Jani Master : स्त्री-2 का गाना 'आई नहीं...' और पुष्पा की 'श्रीवल्ली...' से मशहूर हुए कोरियोग्राफर जानी मास्टर से उनका बेस्ट कोरियोग्राफर नेशनल अवॉर्ड ( national film award ) छीन लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। जानी पर अपनी नाबालिग असिस्टेंट का 4 साल में कई बार यौन शोषण करने का आरोप हैं।

नहीं मिली अंतरिम जमानत

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है। साल 2022 में रिलीज होने वाली धनुष की फिल्म थिरुचित्रम्बलम के गाने मेघम करुकथा को कोरियोग्राफ करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें हैदराबाद लाया गया। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होने के लिए 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब इसे निलंबित कर दिया गया है।

साल 2022 में सम्मान के लिए भेजा पत्र

यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानी मास्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार को अब निलंबित कर दिया है। उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है। पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले ही शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया था।

2019 में किया बलात्कार : पीड़िता

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने उसे काम के बदले सेक्स करने के लिए कहा। पीड़िता ने कहा कि कोरियोग्राफर ने पहली बार साल 2019 में उसके साथ बलात्कार किया और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। जानी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। उन पर IPC की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपों से किया इनकार

आरोपों से इनकार करते हुए जानी ने कहा था, 'वह (पीड़िता) एक शो के ज़रिए उससे मिली थी। उसने नाबालिग़ होने पर यौन उत्पीड़न होने की बात झूठ बोली थी। मैंने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे सहायक कोरियोग्राफर के तौर पर मौका दिया। पीड़िता मुझसे शादी करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। कई बार उसने मुझे धमकाया भी था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बॉलीवुड न्यूज
  • मुंबई
  • मनोरंजन न्यूज
  • जानी मास्टर
  • Jani Master
  • Choreographer Jani Master
  • बेस्ट कोरियोग्राफर नेशनल अवॉर्ड
  • शेख जानी बाशा