झारखंड सीएम चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेंमत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Ravi Singh | Jul 03, 2024, 22:19 IST
Hemant Soren
झारखंड के सीएम चंपई के सोरेन ने सीएम पद इस्तीफा दे दिया है। जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन फिर सीएम बन रहे हैं। जनवरी में हेंमत सोरेन जमीन घोटाले में जेल चले गए थे।

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन फिर सीएम बन रहे हैं। खुद चंपई सोरेन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में चंपई फिर हेमंत सोरेन को नेता चुना गया और अब वे सीएम बनने जा रहे हैं।



कैसे बने थे चंपई सीएम

जनवरी में हेंमत सोरेन जमीन घोटाले में जेल चले गए थे। जिसके बाद चंपई सोरेन की ताजपोशी हुई थी। और उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली। लेकिन अब हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई है, ऐसे में फिर सीएम पद भी उनके पास ही चला गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत



झारखंड के 13वें सीएम होंगे सोरेन

7 जुलाई को हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं। उनके सामने कोई चुनौती नहीं है क्योंकि सभी विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। इस बार आदिवासी बहुल 5 सीटों पर भी जेएमम की जीत दर्ज हुई, ऐसे में अब इमोशनल कार्ड खेलकर स्थिति को और ज्यादा अपने पक्ष में करने की कवायद हो सकती है। यह भी एक कारण है कि क्यों फिर हेमंत सोरेन की ही वापसी हो गई है।



किस केस में फंसे हेमंत

जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन जेल गए थे। कोर्ट ने कोई क्लीन चिट नहीं दी है, सबूतों के आभाव में अभी बेल दी गई है। उन पर आरोप है कि फर्जी नाम-पता के जरिए सेना की जमीन को खरीदा गया था। बताया गया कि 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री हुई थी। इस मामले में सबसे पहले ईडी द्वारा ही इसीआइआर दर्ज की गई थी और जांच शुरू हुई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • झारखंड सीएम
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • HEMANT SOREN
  • हेमंत सोरेन
  • झारखंड के सीएम चंपई सोरेन