MP में बहना को मिल रहे 1250, झारखंड में सोरेन मईयां को देंगे 2500 रुपए
मध्य प्रदेश में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना हर राज्य में जीत की वजह बन रही है। वैसे तो इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी, लेकिन झारखंड में यह योजना हेमंत सोरेन का राजतिलक करवाने जा रही है। एमपी में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिलते हैं। अब जबकि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की प्रचंड जीत हुई है। इसके बाद महिलाओं को 1 हजार रुपए की जगह 2500 रुपए प्रतिमाह देने जा रही है।
5वीं किस्त से मईयां को मिलेंगे 2500 रुपए
झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भारी जीत दिलाने में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि उनकी सरकार की 'मईयां सम्मान योजना', जिसमें महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है, चुनाव में अहम फैक्टर साबित हुई। सरकार ने घोषणा की है कि दिसंबर से इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 18 से 50 साल की महिलाएं उठा सकती हैं। दिसंबर में इस योजना की पांचवीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना की राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब महिलाओं को 1000 रुपए की जगह 2500 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
18 किस्त लाड़ली बहनों के खातों में
10 जून 2023 पहली किस्त- 1 हजार रुपए
10 जुलाई 2023 दुसरी किस्त - 1 हजार रुपए
10 अगस्त 2023 तीसरी किस्त - 1 हजार रुपए
10 सितंबर 2023 चौथी किस्त - 1 हजार रुपए
4 अक्टूबर 2023 पांचवी किस्त - 1250 रुपए
10 नवंबर 2023 छठी किस्त - 1250 रुपए
10 दिसंबर 2023 सातवी किस्त - 1250 रुपए
10 जनवरी 2024 आठवी किस्त - 1250 रुपए
10 फरवरी 2024 नौवीं किस्त - 1250 रुपए
10 मार्च 2024 दसवीं किस्त - 1250 रुपए
5 अप्रैल 2024 ग्यारहवीं किस्त - 1250 रुपए
4 मई 2024 बारहवीं किस्त - 1250 रुपए
6 जून 2024 तेरहवीं किस्त - 1250 रुपए
5 जुलाई 2024 चौदहवीं किस्त - 1250 रुपए
10 अगस्त 2024 पंद्रहवीं किस्त - 1250 रुपए + 250 शगुन
9 सितंबर 2024 सोलहवीं किस्त - 1250 रुपए
5 अक्टूबर 2024 सत्रहवीं किस्त - 1250 रुपए
10 नवंबर 2024 अठारहवीं किस्त - 1250 रुपए
महाराष्ट्र में भी चला लाडकी बहिन का जादू
महाराष्ट्र में महायुति ने शानदार वापसी की है। बीजेपी+शिवसेना (शिंदे गुट)+एनसीपी (अजित पवार) के गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि बीजेपी की इस जीत में मध्य प्रदेश में शुरू की गई 'लाड़ली बहना योजना' का असर देखा जा सकता है। इस योजना को महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के नाम से शुरू किया गया था। जिसने महायुति की वापसी में सबसे अहम भूमिका निभाई।
इस खबर से जुड़े सामान्य सवाल
- लाड़ली बहना योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
लाड़ली बहना योजना एक महिला कल्याण योजना है, जिसे मध्य प्रदेश में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं, ताकि वे अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। - झारखंड में लाड़ली बहना योजना के तहत कितनी राशि दी जाएगी?
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने इस योजना को लागू किया है। अब दिसंबर से महिलाओं को इस योजना के तहत 1000 रुपए की जगह 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बढ़ाई गई है। - लाड़ली बहना योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
लाड़ली बहना योजना का लाभ 18 से 50 साल की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाएं हर महीने निर्धारित राशि प्राप्त कर सकती हैं, जो उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। - क्या लाड़ली बहना योजना का प्रभाव अन्य राज्यों में भी देखा गया है?
हां, मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का असर अन्य राज्यों में भी देखा गया है। महाराष्ट्र में इसे 'लाडकी बहिन योजना' के नाम से लागू किया गया, जिससे महायुति (बीजेपी+शिवसेना+एनसीपी) की विधानसभा चुनाव में सफलता में अहम भूमिका निभाई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक