हाई कोर्ट के सभी आदेश अब एक ही जगह मिलेंगे, जारी हुआ जजमेंट एंड आर्डर सर्च पोर्टल

Deeksha Nandini Mehra | Jun 21, 2024, 14:17 IST
फोन पर आएंगे कोर्ट के फैसले!
हाई कोर्ट के आदेश को आसानी से सर्च कर पाने के लिए सरकार ने एक पोर्टल जारी किया है। इसमें हाई कोर्ट के सभी तरह के फैसलों को अपलोड किया जाएगा।

Judgment and Order Search Portal : देश के सभी हाई कोर्ट के फैसले अब आसानी से एक ही जगह मिल सकेंगे। उच्च न्यायालयों के निर्णयों और आदेशों के सुविधाजनक सर्च के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसमें कीवर्ड डालकर बेंच केस टाइप, एक्ट, खंड, निर्णय आदि आसानी से देखे जा सकते हैं। ये पोर्टल सरकार ने शुरू किया है।



पहले अलग- अलग साइट पर करना पड़ता था चेक


इससे पहले अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर हाई कोर्ट के फैसलों को ढूंढना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुए सभी फैसलों को ऑनलाइन एक पोर्टल पर PDF के फॉम में अपलोड किया जाएगा।



जानकारी के अनुसार इस पोर्टल का नाम है जजमेंट एंड आर्डर सर्च पोर्टल (Judgment and Order Search Portal) । इसमें उच्च न्यायालयों के निर्णयों और अंतिम आदेशों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा।



इस पोर्टल पर बेंच केस टाइप, साल, जज का नाम, एक्ट, खंड, निर्णय आदि आसानी से देखे जा सकते हैं।



कोर्ट डिसीजन ऑनलाइन पोर्टल के इस्तेमाल के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो :


  • अपने फोन पर कोर्ट के फैसले देखने के लिए इस लिंक https://judgments.ecourts.gov.in/pdfsearch/index.php पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे eSCR और हाई कोर्ट इन दोनों में से एक को सेलेक्ट करके captcha को फिल करना होगा।
  • इसके बाद आप जिस भी केस के डिसीजन को देखना चाहते है उसे सर्च बार में सर्च कर आराम से अपने फोन पर ही डिसीजन पढ़ सकते हैं।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


कानून और न्याय मंत्रालय | Ministry of Law and Justice | High Court Decision



Tags:
  • Ministry of Law and Justice
  • High Court Decision
  • जजमेंट एंड आर्डर सर्च पोर्टल
  • Judgment and Order Search Portal
  • कानून और न्याय मंत्रालय