केरल की केजिया ने जीता Miss Universe India 2026 का क्राउन, इमोशनल होकर कही ये बात

Kaushiki | Aug 24, 2026, 13:31 IST
Miss Universe India 2026
केरल की 19 साल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया है। गुलाबी नगरी जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में 53 सुंदरियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह ताज अपने नाम किया। अब वह मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Miss Universe India 2026: फैशन वर्ल्ड से एक बहुत ही एक्साइटिंग और प्राउड न्यूज सामने आई है। गुलाबी नगरी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले बेहद धूमधाम से पूरा हुआ। इस फिनाले में देशभर की 53 चुनिंदा सुंदरियों ने अपनी खूबसूरती, इंटेलिजेंस और कॉन्फिडेंस का जलवा बिखेरा।



टफ कॉम्पिटिशन के बाद आखिरकार विनर्स के नाम की अनाउंसमेंट हुई। केरल की 19 साल की केजिया लिज मेजो ने सबको इम्प्रेस करते हुए यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



Miss Universe India 2026: केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, ताज पहनकर हुईं भाव


टॉप-3 फाइनलिस्ट में कौन-कौन रहा शामिल

कॉम्पिटिशन के दौरान जज पैनल के सामने सभी पार्टिसिपेंट्स ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी। टॉप-5 में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मेजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वशिष्ठ ने जगह बनाई। इन सभी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।



फाइनल राउंड के बाद तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप यानी दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप बनीं। लेकिन केजिया लिज मेजो ने अपने चार्म और इंटेलिजेंट आंसर्स से जजों का दिल जीतकर मेन टाइटल हासिल कर लिया।



Miss Universe India 2026 Winner: मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की काज़िया लिज़ मेजो, 19 की उम्र में


कौन हैं 19 साल की केजिया लिज मेजो

अब हर कोई सोशल मीडिया पर यह सर्च कर रहा है कि आखिर केजिया कौन हैं। आपको बता दें कि केजिया लिज मेजो मूल रूप से केरलमकी रहने वाली हैं। उनकी उम्र महज 19 साल है।



केजिया वर्तमान में बेंगलुरु से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक प्रोफेशनल मॉडल और ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उनके पिता का नाम मेजो अब्राहम और मां का नाम सुजा मेजो है। केजिया का परिवार कोच्चि में रहता है।



केरल की कैजिया लिज मेजो ने मारी बाजी! मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के टॉप-5 में कौन-कौन सी हसीनाएं शामि


बचपन से रहा है ग्लैमर वर्ल्ड का शौक

केजिया को मॉडलिंग और फैशन वर्ल्ड का शौक बहुत कम उम्र से ही रहा है। इससे पहले साल 2025 में उन्होंने 'मिस टीन इंडिया' का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं।



साल 2026 में ही केजिया ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज भी जीता था। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनी थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।



Miss Universe India 2026 Winner: मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की काज़िया लिज़ मेजो, 19 की उम्र में


जीत के बाद भावुक हुईं केजिया

मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन पहनते ही केजिया लिज मेजो काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह खिताब सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश की एक बड़ी जिम्मेदारी है। वह इंटरनेशनल स्टेज पर इंडियन कल्चर और यंग जनरेशन की पावर को सबके सामने पेश करेंगी।



इवेंट के आयोजक और मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर निखिल आनंद ने भी केजिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद देश की यंग गर्ल्स को अपनी लीडरशिप क्वालिटी और टैलेंट दिखाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म देना है।



d9c3b486-305


बॉलीवुड और फैशनेबल्स की लगी महफिल

जयपुर में हुए इस ग्रैंड शो में बॉलीवुड और ब्यूटी वर्ल्ड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसे बड़े नाम जजों और गेस्ट के रूप में मौजूद रहे।



इनके अलावा पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा और मणिका विश्वकर्मा भी इस खास पल की गवाह बनीं। अब पूरे देश को उम्मीद है कि केजिया इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स स्टेज पर भी भारत का परचम लहराएंगी।



ये खबरें भी पढ़ें....



भारत की पहली मिस यूनिवर्स, जिन्होंने 2 बच्चों को गोद लिया, कौन हैं?



जानिए मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर फातिमा बॉश ने क्या कहा



Miss World से Miss International तक, हर खिताब की है अपनी खास पहचान



किस एक सवाल ने प्रियंका चोपड़ा को दिलाया था मिस वर्ल्ड का ताज, आज के दिन ही बनीं Miss World



Tags:
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • उर्वशी रौतेला
  • सुष्मिता सेन
  • Miss Universe
  • मिस यूनिवर्स
  • केरलम