पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है, जानें इसका कारण...

उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस की खाकी वर्दी एक पहचान बन चुकी है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी के लिए खाकी रंग को ही क्यों चुना गया?

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
पुलिस की खाकी वर्दी
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भारत में पुलिस की वर्दी ( Khaki Uniform ) का रंग खाकी होता है, जो खासतौर पर उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस की एक पहचान बन चुका है। इस खाकी रंग को देखकर लोग अपने आप ही समझ जाते हैं कि व्यक्ति पुलिस विभाग में है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी के लिए खाकी रंग को ही क्यों चुना गया? तो आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

  • गर्भकाल …
  • मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
  • कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
  • आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 
  • इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

खाकी वर्दी का इतिहास

दरअसल खाकी वर्दी का प्रयोग भारत में ब्रिटिश काल से शुरू हुआ था। ब्रिटिश सेना की वर्दी आमतौर पर गहरे रंग की होती थी, जैसे लाल और नीली। भारत की उष्णकटिबंधीय जलवायु ( Tropical Climate ) है। इससे ज्यादातर मौसम गर्म रहता है और पुलिस को वर्दी के कारण परेशानी होती थी। इसके चलते यहां गहरे रंग की वर्दी उपयुक्त नहीं थी। तब अंग्रेजों को लगा कि वर्दी को बदलना चाहिए। 

1861 में भारतीय पुलिस अधिनियम लागू होने के बाद ब्रिटिश प्रशासन ने भारत में पुलिस बलों की स्थापना की। अब एक ऐसी वर्दी की आवश्यकता थी जो देश की कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल हो। इसको देखते हुए खाकी रंग का चयन किया गया। खाकी रंग की वर्दी को अपनाने का सुझाव ब्रिटिश अधिकारी सर हैरी लम्सडेन ( Sir Harry Lumsden ) ने 1847 में दिया था।

खाकी रंग का चयन क्यों?

जलवायु और पर्यावरण के अनुकूल: खाकी रंग धूल, मिट्टी और अन्य प्राकृतिक तत्वों के साथ आसानी से मेल खाता है। इससे वर्दी गंदी होने के बावजूद साफ-सुथरी नजर आती है। भारत के गर्म और धूल भरे वातावरण में खाकी रंग की वर्दी आसानी से घुलने-मिलने में मदद करती है।

छिपने की क्षमता: खाकी रंग गहरे रंगों की तुलना में कम स्पष्ट होता है, जिससे पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के दौरान छिपने और सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियों में भी खाकी रंग सहायक होता है, क्योंकि यह वातावरण के साथ मिल जाता है।

मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण

खाकी रंग का मनोवैज्ञानिक महत्व ( Psychological Importance ) भी है। यह रंग शांत और संयमित माना जाता है, जो पुलिस बल के पेशेवर और अनुशासनात्मक स्वरूप को दर्शाता है। खाकी रंग की वर्दी पहनने से पुलिस अधिकारी न तो अत्यधिक आक्रामक दिखते हैं और न ही अत्यधिक नरम। इससे वे लोगो के बीच भरोसे और सम्मान का प्रतीक बन जाते हैं। यह संतुलित दृष्टिकोण पुलिस की छवि ( Police Image ) को सकारात्मक बनाए रखने में भी मदद करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Benefits of Khaki Color खाकी रंग के लाभ Indian Police Uniform भारतीय पुलिस वर्दी History of Khaki Uniform खाकी वर्दी का इतिहास Khaki Uniform खाकी वर्दी