खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी वीडियो जारी कर धमकी, वर्ल्डकप को करेगा टारगेट, कई आतंकी हमले करने का प्लान

Chandresh Sharma | Sept 28, 2023, 24:00 IST
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी वीडियो जारी कर धमकी, वर्ल्डकप को करेगा टारगेट, कई आतंकी हमले करने का प्लान
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू , निज्जर की मौत से बौखलाया हुआ है। अब उसने एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है।

NEW DELHI. खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू , निज्जर की मौत से बौखलाया हुआ है। अब उसने एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है। उसके वीडियो में बैकग्राउंड में दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक स्लोगन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आतंकी ने दावा किया है कि ये नारे भारत की संसद के पास ही लिखे गए हैं। वीडियो में यह इलाका दिल्ली आईएसबीटी इलाके के पास का बताया गया है। वीडियो में आतंकी पुन्नू ने कहा कि शहीद निज्जर की हत्या के लिए भारत के प्रधानमंत्री दोषी हैं। सिख फॉर जस्टिस इसका बदला लेगा और उसका टारगेट वर्ल्डकप में 6 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला मैच होगा।



वीडियो के बाद पुलिस में हड़कंप



पन्नू के इस वीडियो के जारी करने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तरी दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि माना जा रहा है कि पन्नू ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाले एक फ्लाईओवर में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने की बात कही है। उधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संसद के आसपास भी कई इलाकों में चेकिंग की। बाद में उत्तरी दिल्ली में खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे पाए गए हैं।



वीडियो में यह बोला पन्नू



वीडियो में आतंकी पन्नू कह रहा है कि पीएम मोदी आप शहीद निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं और सिख फॉर जस्टिस इसका बदला लेगा। हमारा टारगेट 6 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी वर्ल्डकप होगा। इससे पहले पन्नू ने 15 अगस्त और जी-20 समिट के पहले भी धमकियां जारी की थीं। दोनों मामलों का खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की थी।



कनाडा के हिंदुओं को दी थी धमकी



इससे पहले पन्नू ने बीते दिनों कनाडा के हिंदुओं को धमकियां देते हुए इंडिया वापस लौटने कहा था। कनाडा छोड़ों हिंदुओ, भारत जाओ नाम से वायरल वीडियो में पन्नू ने कहा था कि भारत-कनाडाई हिंदुओं, आपने कनाडा और कनाडा के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को अस्वीकार कर दिया है, आपकी मंजिल भारत है, कनाडा छोड़ो और भारत वापस जाओ।



Tags:
  • Khalistani terrorist Pannu
  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू
  • वीडियो जारी कर दी धमकी
  • Threatened by releasing video
  • will target World Cup
  • वर्ल्डकप को करेगा टारगेट