लोको पायलट्स ने जान दांव पर लगाकर पुल के बीच फंसी ट्रेन को किया ठीक, देखें वीडियो

Jitendra Shrivastava | Jun 21, 2024, 22:55 IST
thesootr
बिहार के समस्तीपुर में दो लोको पायलट्स ने अपनी साहस और बहादुरी का परिचय दिया। पुल पर अचानक ट्रेन रुक गई, जब लोको पायलट ने देखा कि ट्रेन से एयर प्रेशर लीक हो रहा है तो रेंगते हुए इंजन में हो रहे लीकेज को ठीक करने के लिए निकल पड़े...

लोको पायलट्स : बिहार के समस्तीपुर में दो लोको पायलट्स ने अपनी साहस और बहादुरी का परिचय दिया है। समस्तीपुर रेलखंड के बाल्मीकि नगर और पनियावा स्टेशन के बीच बने पुल पर अचानक ट्रेन रुक गई। लोको पायलट ने देखा कि ट्रेन के किसी वॉल्व से एयर प्रेशर लीक हो रहा है और ट्रेन बीच में रुक गई है।



डीआरएम ने की लोको पायलट को 10 हजार रुपए देने की घोषणा


लोको पायलट्स ने अपने साहस का परिचय देते हुए आगे बढ़े और ट्रेन के नीचे पुल के ऊपर से रेंगते हुए इंजन के लीकेज को ठीक कर दिया। साहस का परिचय देते हुए लोको पालयट्स ने इंजन के अंदर हो रहे लीकेज को ठीक करने में सफल हो गए। ट्रेन के नीचे रेंगते हुए लोको पायलट्स फिर अपने इंजन के पास सुरक्षित पहुंच गए। जानकारी के अनुसार डीआएएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।



ये खबर भी पढ़ें...



तमिलनाडु : स्कूलों से जातिवाद कैसे हटाना चाहिए, मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट



लोको पायलट्स की खूब हो रही है तारीफ


बता दें कि गाड़ी संख्या 05479 नरकटियागंज ट्रेन बाल्मीकि नगर और पनियावा के बीच पुल पर पहुंची तो किसी वॉल्व से एयर लीकेज होने लगा और ट्रेन रुक गई। एमआस प्रेशर कम होने से ट्रेन को टैक्शन मिलना बंद हो गया, लेकिन पायलट ने अपनी समझदारी से ट्रेन को ठीक किया और यात्रियों को सुरक्षित लेकर आगे बढ़ गए। अब इस काम के लोको पायलट्स की खूब तारीफ हो रही है।



Tags:
  • लोको पायलट्स
  • बिहार के समस्तीपुर
  • पुल के ऊपर से रेंगते हुए इंजन के लीकेज को ठीक