लोकसभा चुनाव 2024 : 7वें चरण में 58.34% हुआ मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा तो बिहार में सबसे कम वोटिंग

Ravi Singh | Jun 01, 2024, 22:05 IST
अंतिम चरण
लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया है।

lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान ( seventh phase voting ) हो गया है। इस चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान ( Voting on 57 seats ) हुआ है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की वाराणसी सीट भी शामिल है। कुल मिलाकर 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।



इन सीटों पर भी निगाहें


इस चरण में नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनीष तिवारी, कंगना रनौत, मीसा भारती, अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है।



ये खबर भी पढ़ें...



Exit Poll 2024 Live : एनडीए 350+ और कांग्रेस 130+



5 बजे तक कहां कितना मतदान


लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया है। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम ( 48.86 प्रतिशत ) मतदाताओं ने वोटिंग की है। अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो झारखंड में 67.95, हिमाचल प्रदेश में 66.56, चंडीगढ़ में 62.80, ओडिशा में 62.46, पंजाब में 55.20 और उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के तहत पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट सहित 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।






thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।






Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • सातवें चरण का मतदान
  • seventh phase voting