Love Marriage : 64 साल की जर्मन महिला 35 साल के भारतीय से करेगी शादी

Jitendra Shrivastava | Apr 13, 2024, 20:40 IST
THESOOTR
प्यार में धर्म, देश और उम्र कुछ नहीं देखी जाती। इसीलिए कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई है। इस कहानी का मेल पात्र ग्वालियर का और फीमेल जर्मन की तलाकशुदा महिला है, यहीं नहीं दोनों की उम्र में करीब दोगुने अंतर है।

BHOPAL. जर्मनी में रहने वाली एक 64 साल की जर्मन महिला को ग्वालियर के 35 साल के लड़के से प्यार (love) हो गया। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शादी के लिए अर्जी लगाई है। जर्मन महिला तलाकशुदा है। जर्मन महिला गोवा घूमने के लिए आई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात लड़के से हुई और प्यार हो गया।



गोवा में मिले, दोस्ती हुई और प्यार हो गया


ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में रहने वाला लड़का गोवा में म्यूजिक कंपनी करता है। जर्मन महिला गोवा घूमने के लिए आई हुई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात लड़के से हुई। दोनों में गहरी दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने फैसला किया कि शादी के बंधन में बंधेंगे।



भोपाल के वकील ने शादी के दस्तावेज तैयार किए


इसके बाद दोनों भोपाल के एक वकील संपर्क किया और शादी के लिए दस्तावेज तैयार कराए। जो डाक्यूमेंट्स वकील द्वारा तैयार कराए गए थे। वह भारतीय विवाह अधिनियम के तहत थे। विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिक से शादी करने के लिए दूतावास सहित अन्य जगहों से डाक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने का प्रावधान है। जर्मन एंबेसी के डाक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद ही शादी की जा सकती है।



एडीएम ने महिला वेरिफाईड सर्टिफिकेट लाने को कहा


ग्वालियर एडीएम का पूरे मामले पर कहना है कि शुक्रवार, 12 अप्रैल को एक जर्मन महिला अपने प्रेमी और वकील के साथ में ऑफिस पहुंची थी। महिला का कहना था कि वह तलाकशुदा है और वह ग्वालियर के लड़के से शादी करना चाहती है। एडीएम ने महिला को जरूरी डाक्यूमेंट्स और एंबेसी से वेरिफाईड सर्टिफिकेट लाने को कहा है।



Tags:
  • love
  • 35 साल के लड़के
  • 64 साल की जर्मन महिला