गैस बुकिंग करने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना सब्सिडी पर पड़ सकता है असर, जान लें ई-केवाईसी से जुड़ी ये बातें

Kaushiki | Published:
दिसंबर में एलपीजी सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें आधार ई-केवाईसी स्टेटस
LPG consumers are advised to check their Aadhaar biometric e-KYC status before booking gas cylinders in December 2026 to avoid potential subsidy-related issues.
LPG Gas Cylinder Rules: रसोई गैस का सिलेंडर आज लगभग हर परिवार की जरूरत बन चुका है। ऐसे में गैस की कीमतों से लेकर सब्सिडी तक की हर जानकारी सीधे आपके घरेलू बजट से जुड़ी होती है। अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस के ग्राहक हैं, तो दिसंबर 2026 में सिलेंडर बुक करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

इनमें सबसे जरूरी है आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (Aadhaar e-KYC)। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में केंद्र सरकार या तेल कंपनियों ने ई-केवाईसी को लेकर किसी नए नियम का ऐलान नहीं किया है।



ऐसे में ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों की ई-केवाईसी पहले से पूरी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी होगी। वहीं, बाकी ग्राहक घर बैठे मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी के जरिए अपना वेरिफिकेशन करा सकते हैं। आइए जानें एलपीजी ग्राहकों के लिए कुछ जरूरी बातें...



आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूरी

घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। यह व्यवस्था इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहकों पर लागू है। इस प्रक्रिया के जरिए ग्राहकों की पहचान वेरिफाई की जाती है। इसका उद्देश्य टारगेट कस्टमर्स तक गैस सब्सिडी का फायदा पहुंचाना है।



ई-केवाईसी नहीं होने पर क्या होगा

अगर किसी ग्राहक ने अभी तक अपना आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है, तो उसकी LPG Subsidy प्रभावित हो सकती है। ऐसे ग्राहकों को अपनी गैस कंपनी से संपर्क करके ई-केवाईसी का स्टेटस चेक कराना चाहिए। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एलिजिबल कस्टमर्स को सब्सिडी का फायदा मिल सकेगा।



दोबारा नहीं करानी होगी ई-केवाईसी

जिन ग्राहकों ने पहले ही आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करा लिया है, उन्हें दोबारा ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहक पहले की तरह अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। एलिजिबिलिटी के मुताबिक उन्हें सब्सिडी का फायदा भी मिलता रहेगा। दिसंबर से दोबारा ई-केवाईसी कराने का कोई नया निर्देश जारी होने की जानकारी नहीं है।



डिलीवरी के समय भी करा सकते हैं वेरिफिकेशन

अगर आपके पास गैस एजेंसी जाने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्राहक गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान भी अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं। सिलेंडर पहुंचाने वाला डिलीवरी कर्मचारी इस प्रक्रिया को पूरा करने में मदद कर सकता है।



मोबाइल ऐप से घर बैठे करें ई-केवाईसी

तेल कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप के जरिए भी ई-केवाईसी का विकल्प दिया है। ग्राहक अपनी गैस कंपनी के ऑफिसियल ऐप का यूज कर सकते हैं।



गैस कंपनी (Gas Company)आधिकारिक मोबाइल ऐप (Mobile App)
इंडेन गैस (Indane)IndianOil ONE
भारत गैस (Bharat Gas)HelloBPCL
एचपी गैस (HP Gas)HP PAY

इन ऐप्स के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे ग्राहक घर बैठे अपनी पहचान का वेरिफिकेशन कर सकते हैं।



गैस एजेंसी पर भी मिलेगी सुविधा

अगर किसी ग्राहक को स्मार्टफोन चलाने या मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी करने में परेशानी हो रही है, तो वह अपनी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी जा सकता है। वहां आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। इसके लिए ग्राहक अपनी गैस एजेंसी से जरूरी जानकारी ले सकते हैं।



बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने का विकल्प

जो ग्राहक गैस सब्सिडी का फायदा नहीं लेना चाहते या ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते हैं, उनके पास बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदने का विकल्प भी है। इसके लिए ग्राहकों को तेल कंपनियों के अधिकृत माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज करानी होगी। इसके अलावा उपलब्धता के आधार पर पांच और दस किलो के गैस सिलेंडर भी मिल सकते हैं।



क्या बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन

ई-केवाईसी नहीं कराने का मतलब यह नहीं है कि आपका गैस कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा। हालांकि, सब्सिडी और रियायती कीमत पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय अपनी गैस कंपनी से सही जानकारी लेनी चाहिए। गैस सिलेंडर बुक करने से पहले ग्राहक अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप पर कीमत और Aadhaar e-KYC का स्टेटस चेक कर सकते हैं।



FAQs:



  1. ई-केवाईसी नहीं कराने पर क्या गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी?
    आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने पर पात्र ग्राहकों की सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
  2. क्या पहले ई-केवाईसी करा चुके ग्राहकों को दोबारा करानी होगी?
    नहीं, जिन ग्राहकों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।
  3. क्या ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा?
    नहीं, ई-केवाईसी नहीं कराने से गैस कनेक्शन अपने आप बंद नहीं होगा। हालांकि, सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
Tags:
  • गैस सब्सिडी
  • Aadhaar e-KYC for gas subsidy
  • आधार ई-केवाईसी गैस सब्सिडी
  • LPG Gas Cylinder
  • एलपीजी सिलेंडर
  • गैस सिलेंडर के नियम
  • Aadhaar e-KYC
  • LPG Subsidy
  • आधार वेरिफिकेशन
  • Gas Cylinder Booking