LPG Price : लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, ये हैं लेटेस्ट रेट
हर महीने की शुरुआत में गैस की कीमतों की रिवीजन की जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर बार इसमें बदलाव हो, लेकिन इसे रिवाइज किया जाता है और फिर इसके आधार पर घटोतरी, बढ़ोतरी या स्थिर रखने का निर्णय लिया जाता है। इस बार मई महीने में अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता किया गया है।
मई 2025 में, दिल्ली में 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1747.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1762 रुपए थी। इस प्रकार, पिछले दो महीनों में इन सिलेंडरों की कीमतों में 55.5 रुपए की कमी आई है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी इनकी कीमतों में 14.5 रुपए की गिरावट देखी गई थी।
खबर यह भी...एमपी समेत देशभर में एटीएम से लेकर रेलवे टिकट तक के लिए बदल गए ये नियम
आम लोगों को क्या होगा फायदा?
19 किग्रा वाले सिलेंडर के नए और पुराने दाम
- दिल्ली: 1762 रुपए → 1747.50 रुपए
- कोलकाता: 1868.50 रुपए → 1851.50 रुपए
- मुंबई: 1713.50 रुपए → 1699.00 रुपए
- चेन्नई: 1921.50 रुपए → 1906.00 रुपए
यह ध्यान देने योग्य है कि यह गिरावट केवल 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडरों में आई है, जो Commercialउपयोग के लिए होते हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
खबर यह भी...RBI New Rules : 1 मई से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बदले नियम
अप्रैल में महंगा हुआ था घरेलू गैस
पिछले महीने, यानी अप्रैल 2025 को, सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की थी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया था। यह वृद्धि उज्जवला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों पर लागू हुई थी। अब, उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गई है। वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत
- दिल्ली: 853.00 रुपए
- कोलकाता: 879.00 रुपए
- मुंबई: 852.50 रुपए
- चेन्नई: 868.50 रुपए
- भोपाल- 858.50 रुपए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
LPG price | LPG Price Cut | LPG Price latest News | lpg price reduce | LPG Price today | Commercial gas cylinder | Commercial gas cylinder is cheap | घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें | Ujjwala Yojana