LSG Vs RR: लगातार तीन हार के बाद क्या बदलेगी लखनऊ की किस्मत, जानें हेड टू हेड में कौन आगे?

Aman Vaishnav | Apr 22, 2026, 08:01 IST
lsg-vs-rr-ipl-2026-match-32-lucknow-stadium
आईपीएल 2026 के 32वें मैच में आज 22 अप्रैल को लखनऊ और राजस्थान आमने-सामने होंगे। हार की हैट्रिक झेल रही लखनऊ की टीम जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IPL 2026 के 32वें मैच में आज 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का शानदार मैच होने वाला है। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।



आरआर बनाम एलएसजी का आमने-सामने का मुकाबला: आईपीएल रिकॉर्ड और मैच परिणाम


इस सीजन लखनऊ का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में लगातार तीन हार के बाद मैदान में उतरेगी। उन्हें अपने घर से बाहर भी लगातार हार का सामना करना पड़ा है।



देखा जाए तो लखनऊ को अपने घर के मैदान पर भी कोई खास राहत नहीं मिली है। इस स्टेडियम में खेले गए दो मैचों में उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है।



P9Jjb1818o-665594.png?v=1


पिछले दो मैच हारी राजस्थान रॉयल्स

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्हें अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी सबसे ताजा हार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुई थी।



राजस्थान की सीजन की शुरुआत शानदार रही थी। इसके बाद रॉयल्स ने अपनी लय खो दी है। अब वे लखनऊ में एक अहम जीत के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां


हेड टू हेड में कौन आगे?

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो, राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा काफी भारी रहा है। 2026 तक दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं। इन छह मैचों में से RR ने चार और LSG ने दो मैच जीते हैं।



DM19APR_228-2025-04-dd62487a251612417c204883e1e1a790-scaled-594284


पॉइंट्स टेबल में LSG की टीम

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमपॉइंट्स टेबल में नीचे गिर गई है। लगातार तीन हार के बाद वो 9वें पायदान पर पहुंच गई है। अब तक उसने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और चार में हार मिली है। लखनऊ ने अपनी दो जीत केकेआर और एसआरएच के खिलाफ हासिल की हैं।



सात समंदर पार से आ रहा मैच विनर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी, क्या जीत की पटरी पर लौट पाएगी पं


राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन

रियान पराग की कप्तानी मेंराजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले छह मैचों में दमदार खेल दिखाते हुए वो पॉइंट्स टेबल तीसरे पायदान पर है।



अब तक खेले गए अपने छह मैचों में से उसे चार में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान ने अपनी ये जीत चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हासिल की हैं।





ये खबरें भी पढ़िए...



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा



Tags:
  • गुजरात टाइटंस
  • ऋषभ पंत
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • राजस्थान रॉयल्स
  • रियान पराग
  • आईपीएल 2026