मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों के विभागों को बजट 2024 में मिला कुछ खास

Ravi Singh | Jul 23, 2024, 17:30 IST
Madhya Pradesh Union Ministers
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों के विभागों को कितना बजट मिला है।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया, उन्होंने संसद में सुबह 11:00 बजे बजट 2024 पेश किया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों के विभागों को कितना बजट मिला है आइए जानते हैं...



शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण विकास मंत्रालय



मोदी सरकार में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय को 2 लाख 65 हजार 808 करोड़ रुपये इस बजट में आवंटित किए गए हैं।



कृषि मंत्रालय



मोदी सरकार के बजट 2024 का एक बड़ा फोकस देश के किसान हैं। ये मंत्रालय भी शिवराज सिंह चौहान के पास है। इस बजट में कृषि क्षेत्र को 1 लाख 51 हजार 151 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट में 32 नई कृषि किस्में और 109 नई बागवानी किस्में जारी करने की योजना शामिल है। दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता का रोडमैप भी तैयार किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट की तारीफ करते हुए कहा सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ना है।



ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय



मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सिंधिया उड्डयन मंत्री थे। इस बार गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। इस बार के आम बजट में उनके दूरसंचार मंत्रालय को 1 लाख 16 हजार 342 करोड़ रुपए का बजट आवंटित यानी अलॉट किया गया है।



वीरेंद्र खटीक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता



मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक के विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में 13 हजार 539 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो 2023-2024 के संशोधित अनुमान 9 हजार 853 करोड़ रुपए से 37 फीसदी ज्यादा है।





thesootr links





Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • वीरेंद्र खटीक
  • बजट
  • बजट 2024
  • केंद्रीय बजट 2024