माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, यूपी में सुरक्षा बढ़ाई

Marut raj | Mar 28, 2024, 22:38 IST
Mafia leader Mukhtar Ansari died suffered a heart attack in jail द सूत्र
माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मौत की खबर के बाद यूपी के बांदा, मऊ और गाजीपुर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी ने अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। अंसारी को मंगलवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

भोपाल. माफिया सरगना मुख्तार अंसारी ( Mukhtar Ansari) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। अंसारी बांदा जेल में बंद थे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हार्ट अटैक आने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अंसारी 2005 से सजा काट रहे थे। उन्हें अलग-अलग मामलों में 2 बार उम्रकैद की सजा हुई थी।



यूपी में सुरक्षा बढ़ाई गई


माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मौत ( Mukhtar Ansari died) की खबर आते ही मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उन्हें धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।



Tags:
  • Mukhtar Ansari
  • मुख्तार अंसारी
  • मुख्तार अंसारी की मौत
  • Mukhtar Ansari died