महंत रविंद्र पुरी का बयान- महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर लगे बैन

Vikram Jain | Nov 19, 2024, 24:35 IST
Mahant Ravindra Puri statement on entry of Muslims Mahakumbh
प्रयागराज महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर पाबंदी का मामला गरमा गया है। अब अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री बंद होना चाहिए, उनको खाने-पीने के सामानों का दुकान लगाने की अनुमति न दी जाए।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयागराज महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बड़ी मांग रखी है। अखाड़ा परिषद ने मांग रखी कि कुंभ मेले में मुस्लिम व्यापारियों को दुकानें नहीं लगाने का आदेश जारी किया जाए, पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई अन्य साधु-संतों ने भी इसका समर्थन किया है, जिसके बाद से महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर बहस शुरू हो गई है।



महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर लगे रोक

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बड़ा बयान दिया है। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उन्हें खाने पीने की चीजों की दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाए। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि वे लोग थूक या पेशाब मिलाकर संत, तपस्वियों और साधु-संन्यासी का धर्म भ्रष्ट कर सकते हैं। इस महाकुंभ में पूरे देश से बड़े-बड़े साधु-संन्यासी आ रहे हैं।



भ्रष्ट हो सकता है साधु-संतों का धर्म

ना दी जाए दुकान लगाने की अनुमति

महंत रविंद्र पुरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई गैर मुसलमान या हिंदू मक्का में जा सकता है, मक्का में दुकान लगा सकता है। यदि नहीं तो महाकुंभ में भी मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा समागम है। उन्होंने फिर दोहराया कि गैर सनातन धर्म के लोग माहौल बिगाड़ने के लिए खाने पीने के सामानों में पेशाब या थूक मिला सकते हैं, इस तरह की घटना दूसरे प्रदेशों में हो चुकी है। इससे सनातन धर्म के लोगों का धर्म भ्रष्ट हो सकता है। इस तरह की स्थिति पैदा ही ना हो इसलिए अच्छा है कि इन लोगों को महाकुंभ में भोजन, नाश्ता, जूस या अन्य खाने पीने के सामानों का दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • यूपी न्यूज
  • Mahakumbh-2025
  • सीएम योगी
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
  • महंत रवींद्र पुरी
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • कुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे रोक
  • Mahant Ravindra Puri