अमरावती कांड : 180 युवतियां... 350 अश्लील वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार, AIMIM से भी कनेक्शन
News in Short
- अमरावती में AIMIM कार्यकर्ता ने 180 युवतियों का अश्लील वीडियो बनाया।
- 350 अश्लील वीडियो के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल कर शोषण किया गया।
- मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- पुलिस ने बिना शिकायत के कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को पकड़ा।
- राज्य मंत्री ने दोषियों को कड़ी सजा देने की बात की, SIT की मांग।
News in Detail
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां AIMIM का कार्यकर्ता मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर द्वारा 180 से ज्यादा युवतियों को फंसाकर 350 अश्लील वीडियो बनाए। इन वीडियो के माध्यम से युवतियों को ब्लैकमेल किया गया और उनका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी और जांच
मामला उजागर होने के बाद सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका वीडियो बनाते थे। इस वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें शोषण का शिकार बनाया जाता था। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी खुद AIMIM से जुड़ा हुआ था।
सामाजिक दबाव और पीड़िताओं की चुप्पी
पीड़िताओं ने पहले डर और सामाजिक दबाव के कारण इस मामले को उजागर नहीं किया। लेकिन जब मामला सामने आया तो पुलिस ने खुद ही संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जांच तेज कर दी।
सांसद ने कहा- यह संगठित गिरोह
सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा था। आरोपी पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे, फिर उन्हें प्यार के झांसे में लेते थे। इसके बाद उनके करीब 350 अश्लील वीडियो बनाए गए। इन वीडियो का डर दिखाकर लड़कियों को बार-बार शारीरिक शोषण के लिए मजबूर किया गया। कुछ लड़कियों को तो जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेलने की कोशिश भी की गई।
सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस मामले में SIT गठित करने की मांग की है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले को लेकर सख्त निर्देश दिए और जांच की दिशा पर नजर बनाए रखी है।
पीड़िताओं की सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि सभी पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम को इस मामले में तैनात किया गया है, जो सादे कपड़ों में पीड़िताओं की सहायता कर रही है। पुलिस ने समाज से अफवाहों से बचने की अपील की है और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
धमतरी नगर निगम की कंगाली में कट रही रातें; 22 करोड़ के कर्ज में डूबा निगम, टैंकरों के पहिए भी थमे
राजस्थान के थार के रेगिस्तान में बड़ी खोज: 'मोग्रस शुष्का' नाम से मिली जंपिंग स्पाइडर की नई प्रजाति
क्या 8 साल का कान्हा ही है राजा मानसिंह, आमेर किले से लेकर हल्दीघाटी युद्ध तक की यादें हैं ताजा
SSC Nursing Officer Vacancy: 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई