गुलमर्ग आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, कुल 4 लोगों ने गंवाई जान

Sandeep Kumar | Oct 24, 2024, 20:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T205418.028
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg ) के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ। इसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं दो पोर्टर ( कुली ) ने भी जान गंवा दी। इसके अलावा तीन अन्य घायल हैं।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg ) के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ। इसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं दो पोर्टर ( कुली ) ने भी जान गंवा दी। इसके अलावा तीन अन्य घायल हैं। आतंकी हमला गुलमर्ग में नागिन इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल्स ( RR ) की गाड़ी पर हुआ है। सेना की गाड़ी बोटपाथरी से आ रही थी, जो कि नियंत्रण रेखा (LoC) से 5 किलोमीटर दूर है, तभी आतंकवादियों ने हमला कर दिया।



घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया है। सेना, पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। पिछले दिनों में कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर हमले की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आज सुबह पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों (terrorists ) ने यूपी के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
  • आतंकी हमला न्यूज
  • बारामूला
  • बारामूला श्रीनगर हाईवे
  • जम्मू कश्मीर एनकाउंटर
  • आतंकी हमला