सुपर मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर दी जान

Ravi Singh | Sept 11, 2024, 16:27 IST
Malaika Arora
सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार 11 सितंबर को खुदकुशी कर ली है। अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है।

सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार 11 सितंबर खुदकुशी कर ली है। अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। अनिल अरोड़ा ( Anil Arora ) के केस में पुलिस ने छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई तो एक्ट्रेस पुणे में थीं।



आत्महत्या की वजह नहीं पता

पुलिस का कहना है कि मलाइका के पिता अनिल की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। कारण जानने के लिए पुलिस, अरोड़ा फैमिली मेंबर्स और उनके यहां काम करने वालों के बयान रिकॉर्ड करेगी। आत्महत्या का कारण जानने के लिए उनका फोन भी चेक किया जाएगा।



कौन हैं अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू फैमिली से हैं। अनिल ने क्रिश्चियन मलयाली जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हुईं, बड़ी बेटी मलाइका और छोटी बेटी अमृता है। दोनों ने ही बॉलीवुड में करियर शुरू किया। अनिल अरोड़ा इंडियन मर्चेंट नेवी से थे। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा और मां Joyce Polycarp का तलाक हो गया है। मलाइका जब 11 साल की थीं तो पैरेंट्स ने अलग होने का फैसला लिया। मलाइका के पिता हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहते थे।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

पिता की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई रवाना हो गई थीं। अब वो घर आ गई हैं, उनके साथ उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी घर पहुंची हैं।



पिछले साल अस्पताल में भर्ती थे अनिल

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को साल 2023 मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब एक्ट्रेस को अपनी मां जॉयस के साथ अस्पताल में उनसे मिलने जाते भी देखा था। हालांकि, अनिल अरोड़ा को अस्पताल में किस वजह से भर्ती करना पड़ा इस बारे में जानकारी नहीं मिली थी।



फिल्मी सितारे पहुंचे मलाइका के घर

मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। मलाइका अरोड़ा के घर उनके करीबियों और फिल्मी सितारों का आना भी शुरू हो गया। मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान उनके घर पहुंची हैं। अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे भी बिल्डिंग में पहुंच गए हैं। इसके अलावा हेलेन, सोफी चौधरी, किम शर्मा और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी यहां आए हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Malaika Arora
  • मलाइका अरोड़ा
  • मनोरंजन न्यूज
  • malaika father suicide
  • Anil Arora
  • अनिल अरोड़ा आत्महत्या