Manipur violence : CM के काफिले पर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2024, 17:26 IST
THESOOTR
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है। जब हमला हुआ, तब मुख्यमंत्री काफिले में नहीं थे। मुख्यमंत्री का मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले का दौरा करने का कार्यक्रम था, इसलिए एक एडवांस टीम भेजी गई थी...

Manipur violence : मणिपुर में संदिग्ध आतंकियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांगपोकपी जिले में कोटलैंड के पास उग्रवादियों ने मणिपुर CM एन बीरेन सिंह की एडवांस ROP टीम पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था।



एडवांस ROP टीम पर हमला


मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षा काफिले पर हमला किया है। कांगपोकपी जिले में कोटलैंड के पास उग्रवादियों ने मणिपुर CM एन बीरेन सिंह की एडवांस ROP टीम पर हमला कर दिया। जब हमला हुआ, तब मुख्यमंत्री काफिले में नहीं थे। मुख्यमंत्री का मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है, इसलिए मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले एक एडवांस टीम भेजी गई थी। गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।



ये घटना नेशनल हाईवे-53 पर हुई


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की ये घटना नेशनल हाईवे-53 पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों पर कई बार फायरिंग हुई जिसके बाद उनकी तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे 53 पर कोटलेन गांव के पास अभी भी फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है।



हमले में दो जवान घायल हुए हैं


पुलिस ने बताया कि घात लगाकर किए गए इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह अभी भी दिल्ली में हैं। राजधानी इम्फाल पहुंचने के बाद वो हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने वाले थे। आपको बता दें कि जिरीबाम जिले में दो पुलिस आउट पोस्ट, एक फॉरेस्ट बीट पुलिस और कम से कम 70 घरों को संदिग्ध आतंकियों ने आग लगा दी थी।



मणिपुर सीएम पर हमला, सीएम पर हमला, Attack on Manipur CM, Attack on CM












Tags:
  • Manipur violence
  • मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
  • मणिपुर सीएम पर हमला
  • सीएम पर हमला
  • Attack on Manipur CM
  • Attack on CM