पूर्व PM मनमोहन का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करने से सियासत गरमाई

Sandeep Kumar | Dec 28, 2024, 18:14 IST
nigambodh ghat Photograph: (nigambodh ghat)
दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त आपत्ति जताई है। दोनों नेताओं ने सरकार पर अपमान और परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल शनिवार यानी आज 28 दिसंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त आपत्ति जताई है। डॉ. मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर अपमान और परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया।



राहुल गांधी ने लगाया अपमान का आरोप



क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज जमीन भी न दे सकी।





पूर्व पीएम को बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज (28 दिसंबर) दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व पीएम की अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल समेत कई विदेशी मेहमानों ने भी निगम बोध घाट पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मनमोहन सिंह
  • अरविंद केजरीवाल के बयान
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • nigambodh ghat