स्मारक विवाद पर पूर्व PM नरसिम्हा राव के भाई का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Sandeep Kumar | Dec 29, 2024, 17:04 IST
manmohan singh memorial Photograph: (thesootr)
डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर उठे विवाद में अब पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने नेताओं को सम्मान न देने का गंभीर आरोप लगाया है।

डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद जारी है। नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस पर नेताओं को उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखे सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी तो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं। इनसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा था कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए है। ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ.मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।



कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत

राहुल गांधी पर भी उठे सवाल

नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राव का मेमोरियल दिल्ली की बजाय हैदराबाद में बनाने की कोशिश भी इसी राजनीति का हिस्सा थी।



राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्रियों के सम्मान की परंपरा का उल्लंघन बताया और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को अपमानजनक कहा। मनोहर राव ने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से स्मारक के लिए जगह देगी, लेकिन कांग्रेस को पहले यह जवाब देना होगा कि उन्होंने अपने नेताओं के प्रति ऐसा व्यवहार क्यों किया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • राहुल गांधी
  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • पीवी नरसिम्हा राव
  • डॉ. मनमोहन सिंह का निधन
  • निगमबोध घाट
  • स्मारक विवाद