माता वैष्णों देवी वाले सोने-चांदी के सिक्के जारी, दिवाली से पहले यहां से खरीदें

Deeksha Nandini Mehra | Sept 10, 2024, 11:15 IST
mata vaishno devi coins
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुनिया भर के लाखों भक्तों के लिए दिवाली से पहले वैष्णो देवी मंदिर के नाम पर सोने और चांदी के सिक्के जारी किए हैं।

Mata Vaishno Devi Coin : जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने दुनिय भर के लिए वैष्णों देवी के चित्र वाले सोने और चांदी के सिक्के जारी कर दिए हैं। दिवाली से पहले भक्तों के लिए माता वैष्णों देवी वाले सिक्कों को जारी करते हुए उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि बहुत से लोग कोरोना महामारी के कारण वैष्णो देवी के दर्शन करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी वाले सोने और चांदी के सिक्कों को जम्मू और दिल्ली में भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें सिक्कों को जारी करने का अवसर मिला।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



यहां से खरीदें

आप ये सिक्के जम्मू एयरपोर्ट, कटरा, कालका धाम (जम्मू) में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली में पृथ्वीराज रोड पर स्थित जेके हाउस की श्राइन की दुकानों पर भी ये खास सिक्के उपलब्ध हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 2 से 10 ग्राम के सिक्के तैयार किए हैं। इन सिक्कों के मूल्य सोने-चांदी के भाव पर निर्भर होंगे, इसलिए इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।



सिक्कों की कीमतें

वर्तमान में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का 770 रुपए में उपलब्ध है, जबकि 5 ग्राम वाले सिक्के की कीमत 410 रुपए है। 2 ग्राम के सोने के सिक्के की कीमत 11,490 रुपए तो वहीं 5 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत 28,150 रुपए है। इसके अलावा 10 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत 55,880 रुपए है।



पुराने सिक्कों की कीमत लाखों में

माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सामान्य सिक्के पहले भी छापे गए हैं। 2002 में पेश किए गए 5 और 10 रुपए के सिक्कों की कीमत आज के समय में लाखों में हो सकती है। माता वैष्णो देवी की छवि की वजह से ये सिक्के शुभ माने जाते हैं और लोग इन्हें अपने पास रखना चाहते हैं। शुभ माने जाने के कारण लोग इन्हें लाखों रुपये में खरीदने के लिए भी तैयार होते हैं।



पुराने सिक्के कैसे बेचें

अगर आपके पास 2002 वाला माता वैष्णो देवी का सिक्का है, तो आप इससे लाखों कमा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियामार्ट की वेबसाइट पर इस सिक्के के बदले आपको 10 लाख रुपए मिल सकते हैं। इन पुराने सिक्कों की नीलामी भी होती है और कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर नीलामी की पेशकश की जाती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • नई दिल्ली
  • Lieutenant Governor Manoj Sinha
  • उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
  • Hindi News
  • Mata Vaishno Devi Coin
  • वैष्णों देवी
  • वैष्णों देवी वाले सिक्के
  • Vaishno Devi gold coins
  • Vaishno Devi silver coins