मौलाना साजिद रशीदी का बयान, कहा- मुस्लिम लड़कियों का हिंदू लड़कों की तरफ बढ़ रहा आकर्षण, प्यार इस्लाम के खिलाफ

Aman Vaishnav | Published:
मौलाना साजिद रशीदी का मुस्लिम लड़कियों और हिंदू लड़कों के रिश्तों पर बयान
Maulana Sajid Rashidi claimed an increase in attraction between Muslim girls and Hindu boys, stating premarital relations are prohibited in Islam
मौलाना साजिद रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। रशीदी के अनुसार इस्लाम में शादी से पहले दोस्ती और प्यार पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे रिश्तों के चलते कुछ लड़कियां इस्लाम छोड़कर दूसरे धर्म की ओर आकर्षित हो रही हैं।

मौलाना साजिद रशीदी का दावा

मौलाना साजिद रशीदी का बयान इस समय बहुत चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम लड़कियों में हिंदू लड़कों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।



यूरोप की तर्ज पर बढ़ रहे मामले

साजिद रशीदी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि यूरोप की तर्ज पर अपोजिट सेक्स का मामला बहुत बढ़ा है। उन्होंने ये भी कही कि लड़कियां हिंदू लड़कों या उनकी प्रोफाइल्स की तरफ आकर्षित होती हैं।



मुर्तद होने और हत्या का आरोप

मौलाना ने कहा कि इसी वजह से मुस्लिम लड़कियां दूसरे धर्मों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हजारों लड़कियां हिंदू लड़कों के साथ जाकर इस्लाम छोड़ चुकी हैं। रशीदी ने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ लड़कियों की हत्या भी कर दी गई है।



असहज महसूस करने का बताया कारण

रशीदी ने कहा कि कुछ लड़कियां मुस्लिम लड़कों से बात करने में असहज महसूस करती हैं। मुस्लिम लड़का दीन की बात करेगा और तौर-तरीके बताएगा। उनका कहना है कि हिंदू लड़कों के साथ यह पाबंदियां नहीं होती हैं। अब नास्तिक या हिंदू लड़के उनकी पसंद बन रहे हैं।



मुस्लिम लड़कियों से खास अपील

मौलाना रशीदी की मुस्लिम लड़कियों से अपील भी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी से पहले ऐसी चीजों की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में रहना और तन्हाई में बैठना पूरी तरह मना है।



शादी से पहले की मुलाकातों पर राय

रशीदी ने स्पष्ट किया कि शादी के लिए बातचीत करने की इजाजत है। रिश्ते को समझने और समझाने के लिए बात की जा सकती है। शादी से पहले इधर-उधर घूमना पूरी तरह इस्लाम के खिलाफ है। रशीदी ने कहा कि यदि आप मुसलमान हैं तो नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।



विवादों से पुराना नाता

बता दें कि इससे पहले भी मौलाना साजिद रशीदी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कांवड़ यात्रियों को लेकर एक विवाद बयान दिया था। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना आतंकवादियों और नशेड़ियों से की थी।



मौलाना साजिद रशीदी का दावा था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग असल में शिवभक्त नहीं हैं।



धीरेंद्र शास्त्री की तीखी प्रतिक्रिया

इसके बाद मौलाना के इस बयान पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मौलाना रिजवी ने कांवड़ियों को आतंकवादी बता दिया, जो पूरी तरह गलत है।



शास्त्री ने कहा था कि करोड़ों कांवड़िए पैदल यात्रा करते हैं और शांति से चलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर भी कांवड़ियों को आतंकवादी क्यों कहा जा रहा है। उन्होंने तीखे शब्दों में मौलाना को आगाह भी किया था कि सोच-समझकर बयान दें।



FAQ:



  • मौलाना साजिद रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर क्या दावा किया है?
    मौलाना साजिद रशीदी का दावा है कि मुस्लिम लड़कियों में हिंदू लड़कों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। उनके अनुसार, लड़कियां हिंदू लड़कों और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की तरफ आकर्षित हो रही हैं।
  • मौलाना रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों को क्या सलाह दी है?
  • मौलाना रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों से अपील की है कि शादी से पहले किसी भी प्रकार के रिश्ते और अकेले में मुलाकात से बचें, क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है।
  • मौलाना रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों के हिंदू लड़कों के प्रति आकर्षण के पीछे क्या वजह बताई है?
  • मौलाना का कहना है कि कुछ लड़कियां मुस्लिम लड़कों से बात करने में असहज महसूस करती हैं क्योंकि वे दीन और तौर-तरीकों की बात करते हैं, जबकि हिंदू लड़कों के साथ ऐसी पाबंदियां नहीं होतीं।
Tags:
  • मौलाना साजिद रशीदी
  • Maulana Sajid Rashidi
  • साजिद रशीदी का बयान
  • मुस्लिम लड़कियों में हिंदू लड़कों के प्रति आकर्षण
  • अपोजिट सेक्स का मामला
  • मौलाना रशीदी की मुस्लिम लड़कियों से अपील
  • मुस्लिम लड़कियों को लेकर बड़ा बयान
  • मौलाना साजिद