मोटापे से लेकर ब्लड प्रेशर और शुगर तक बढ़ाने वाली मेयोनीज तमिलनाडु में हुई बैन

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 16:42 IST
Mayonese banned in Tamilnadu
मेयोनीज को तमिलनाडु सरकार ने एक साल के लिए बैन कर दिया है। राज्य में कच्चे अंडे से बनी मेयोनी के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

मेयोनीजजिसे मोमोज, सैंडविच और बर्गर और दूसरे फास्ट फूड के साथ लोग खूब चाव से खाते हैं। दरअसल, इसका क्रीमी टेक्सचर लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन, येमेयोनीज सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसी वजह से आपकी पसंदीदामेयोनीज को तमिलनाडु सरकार ने एक साल के लिए बैन कर दिया है। राज्य में कच्चे अंडे से बनी मेयोनी के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम राज्य के नागरिकों को खाद्य जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। खासकर गर्मी और नमी में खाद्य विषाक्तता का खतरा अधिक होता है।

क्या हैमेयोनीज

मेयोनीज (Mayonnaise) एक तरह की चटनी या सॉस है। यह अंडे की जर्दी, वेजेटेटिव ऑयल, सिरका और मसालों से तैयार किया जाता है। इसे आमतौर पर सैंडविच, बर्गर, मोमोज, रोल्स और शावरमा जैसे फास्ट फूड में उपयोग किया जाता है। कच्चे अंडे से बनीमेयोनीज में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा होता है।

ये हो सकते हैं नुकसान

  • फूड कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण मोटापा बढ़ सकता है। खासतौर पर इससे बैली फैट तेजी से बढ़ता है।
  • ओमेगा 6 फैटी एसिड ज्यादा होने के कारण इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसमें सोडियम भी ज्यादा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
  • सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसको खाने से स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है।
  • डायबिटीज हो सकती है।
  • इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल चीजें ज्यादा मिलाई जाती हैं। इनसे सिरदर्द और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

मेयोनीजका पोषण मूल्य (Nutritional value of Mayonese)

  • वसा (Fat): 70-80 ग्राम
  • पानी (Water): 10-20 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates): 1-2 ग्राम
  • प्रोटीन (Protein): 1-2 ग्राम
  • सोडियम (Sodium): 300-400 मिलीग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol): 40-50 मिलीग्राम
  • विटामिन्स और मिनरल्स: विटामिन A, E, K और पोटेशियम

    ये हो सकते हैं हेल्दी ऑप्शन

  • हंग कर्ड मेयोनीज की जगह आप हंग कर्ड का इस्तेमाल करें। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले दही को अच्छी तरह से जमा लें। फिर दही को एक साफ कॉटन कपड़े में डालें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके बाद दही को कपड़े में बांधकर रातभर लटकाकर रखें ताकि सारा पानी निकल जाए। सुबह आपको गाढ़ा, मलाईदार हंग कर्ड मिलेगा, जिसे आप आसानी से अपने सैंडविच या रोल में मेयोनीज की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    हुम्मस

  • यह भी मेयोनीज की जगह इस्तेमाल करने के लिए हेल्दी ऑप्शन है। यह फाइबर और हेल्दी फैट्स का भरपूर स्रोत है। इसमें प्रोटीन और रेजिस्टेंट स्टार्च भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हुम्मस में मौजूद हेल्दी फैट आंतों से कार्ब्स के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसे आप सफेद चनों से घर पर बना सकते हैं। उबले हुए चनों को दही के साथ मिक्सर में पीस लें। ऑरिगानो, एक चुटकी लाल मिर्च और जरा साऑलिव ऑयल मिलाएं और फिर से मिक्स करें।
  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मोटापा
  • तमिलनाडु
  • बैन
  • डायबिटीज
  • फूड कैलोरी
  • मेयोनीज