फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए देने होंगे पैसे, लॉन्च हुए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान

Aman Vaishnav | May 28, 2026, 12:52 IST
meta launches paid subscription facebook instagram whatsapp
Meta ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लस प्लान्स का ऐलान किया है। अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप पर प्रीमियम फीचर्स के लिए हर महीने पैसे देने होंगे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • Meta ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लस वर्जन का ऐलान किया है।
  • इन प्लान्स का मकसद सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर न रहकर कंपनी की कमाई को बढ़ाना है।
  • इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत करीब 387 रुपए महीना रखी गई है।
  • इन प्लस प्लान्स में यूजर्स को कस्टम थीम, एनिमेटेड रिएक्शन जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।
  • इसके अलावा कंपनी ने AI लवर्स के लिए Meta One नाम से अलग-अलग महंगे प्लान भी पेश किए हैं।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी Meta ने एक बड़ा फैसला लिया है।



कंपनी ने अब नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इन ऐप्स में कुछ खास फीचर्स के लिए हर महीने अपनी जेब ढीली करनी होगी।



कंपनी ने ये प्लान पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत के यूजर्स के लिए भी पेश किए हैं। मेटा अब अपने ऐप्स का प्लस वर्जन ला रही है। जो लोग पैसे देंगे उन्हें कुछ ऐसे एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। ये मुफ्त वर्जन इस्तेमाल करने वालों को नहीं दिए जाएंगे।



WhatsApp, Instagram, FB Face Global Outage


पैसे वसूलने की तैयारी में है Meta?

मेटा का यह कदम अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए है। इस नए फैसले से साफ हो गया है कि कंपनी अब रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे नहीं रहना चाहती है।



कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी ने यह नया रास्ता खोजा है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस चाहते हैं, वे इसके बदले हर महीने एक तय पेमेंट करें।



कितनी होगी प्लान्स की कीमत ?

Meta ने फिलहाल ग्लोबल मार्केट के लिए कीमतों का ऐलान किया है। भारत के लिए अभी आधिकारिक कीमतों की घोषणा होना बाकी है।



ऐप का नाम (मंथली कीमत डॉलर मेंभारतीय रुपयों में अनुमानित कीमत
Instagram Plus$3.99 प्रति महीनाकरीब 387 रुपये
Facebook Plus$3.99 प्रति महीनाकरीब 387 रुपये
WhatsApp Plus$2.99 प्रति महीनाकरीब 290 रुपये

WhatsApp Plus में मिलेंगे धांसू फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप प्लस के अंदर यूजर्स को चैटिंग का बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा। इसमें पर्सनल मैसेजिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है। पैसे देने वाले सब्सक्राइबर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे।



  • अपनी पसंद की कस्टम थीम और यूनिक रिंगटोन।
  • चैट के लिए प्रीमियम स्टिकर्स।
  • नॉर्मल लिमिट से ज्यादा चैट्स को टॉप पर पिन करने की सुविधा।
whatsapp-49-1739532676-694257


Facebook और Instagram Plus में क्या खास?

वहीं यदि आप इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको कई एडवांस टूल्स और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।



  • आप आसानी से देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किसने और कितनी बार दोबारा देखा है।
  • क्लोज फ्रेंड्स से आगे बढ़कर अब आप जितनी चाहें उतनी स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे।
  • आप बिना व्यूअर्स लिस्ट में आए यानी बिना सामने वाले को पता चले उसकी स्टोरी का प्रीव्यू देख पाएंगे।
  • आपकी स्टोरी 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक दिखाई देगी।
  • हर हफ्ते अपनी एक स्टोरी को स्पॉटलाइट कर सकेंगे, जिससे उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं।
  • आप अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में किसी का भी नाम सर्च कर सकेंगे।

कॉस्मेटिक अपग्रेड्स

इसके अलावा प्रोफाइल को सुंदर बनाने के लिए कुछ और फीचर्स भी मिलेंगे।



  • एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन।
  • कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए खास फॉन्ट्स।
  • अपनी प्रोफाइल पर ज्यादा पोस्ट को पिन करने की सुविधा।

एआई, क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए नए प्लान्स

मेटा सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक ही नहीं रुकी है। कंपनी ने AI का हैवी यूज करने वालों, क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए Meta One नाम से खास प्लान पेश किए हैं।



1. Meta AI सब्सक्रिप्शन प्लान्स

आप मेटा एआई चैटबॉट का यूज (मेटा एआई टूल) सिर्फ नॉर्मल बातचीत के लिए करते हैं, तो यह आगे भी पूरी तरह फ्री रहेगा। वहीं जो लोग फोटो-वीडियो बनाने के लिए इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें लिमिट खत्म होने पर ये प्लान लेने होंगे।



  • Meta One Plus: इसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपए) महीना है। यह उन लोगों के लिए है जो बहुत ज्यादा इमेज, वीडियो जनरेट करते हैं या लंबे रीजनिंग टास्क करते हैं।
  • Meta One Premium: इसकी कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपए) महीना है। इसमें प्लस प्लान वाले सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन उनकी यूसेज लिमिट (Usage Limit) बहुत ज्यादा होगी।

2. क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए प्लान्स

  • Meta One Essential: इसकी कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1,454 रुपए) महीना है। इसमें वेरिफिकेशन के फायदे और बेहतर प्रोफाइल लिंक्स मिलेंगे। इससे क्रिएटर्स खुद को दूसरे सोशल मीडिया और वेब पोर्टल पर प्रमोट कर सकेंगे।
  • Meta One Advanced: यह प्लान खास तौर पर इंफ्लुएंसर्स और बिजनेस के लिए बना है। इसका मुख्य काम रीच को बढ़ाना है। इसमें सब्सक्राइबर्स को फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...



Meta Layoffs: मेटा ने शुरू की 8000 पदों पर छंटनी, जानिए क्या है जुकरबर्ग का प्लान



अब एक ही पासवर्ड से खुलेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, मेटा ला रहा है Meta One Login System



चीन का एआई पेट ट्रांसलेटर: AI कॉलर बताएगा पालतू जानवर क्या कहता है



मैप फीचर से दोस्तों की लोकेशन देखना हुआ आसान, Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स



Tags:
  • मेटा एआई टूल
  • इंस्टाग्राम
  • फेसबुक
  • व्हाट्सएप
  • Meta
  • एआई चैटबॉट का यूज