अब एक ही पासवर्ड से खुलेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, मेटा ला रहा है Meta One Login System

Kaushiki | Apr 26, 2026, 14:06 IST
Meta One Login System
मेटा अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स के लिए एक ही लॉगिन सिस्टम ला रहा है। इससे यूजर्स को अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें...

Meta One Login System: मेटा कंपनी ने यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार बदलाव किया है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अब Meta One-Login सिस्टम प्रेजेंट करने जा रही है।



इस नए सिस्टम का मकसद लॉगिन की प्रक्रिया को बहुत आसान बनाना है। अबतक हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए अलग-अलग मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब एक ही मेटा अकाउंट से आपकी सारी डिजिटल दुनिया जुड़ जाएगी।



अभी तक हम अकाउंट सेंटर का यूज करते थे जो पूरी तरह इंटीग्रेटेड नहीं था। नए सिस्टम के आने के बाद पूरा एक्सपीरियंस बदल जाएगा। आपको बस एक बार लॉगिन करना होगा और सारी सर्विसेज एक्टिव हो जाएंगी।



ये ठीक वैसा ही होगा जैसे गूगल अकाउंट काम करता है। एक आईडी से आप मेल, यूट्यूब और ड्राइव सब चला लेते हैं। अब मेटा भी उसी दिशा में अपना बड़ा कदम मजबूती से बढ़ा रहा है।



कैसे काम करेगा मेटा का ये सिस्टम

इस नए सिस्टम को यूज करना बहुत ही आसान होगा। यूजर्स को सिर्फ एक मेन पासवर्ड याद रखने की जरूरत होगी। इसी एक पासवर्ड से फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स लॉगिन हो जाएंगे।



यहां तक कि मेटा के स्मार्ट ग्लासेस भी इसी से कनेक्ट होंगे। हालांकि, मेटा ने व्हाट्सएप को अभी इसमें ऑप्शनल रखा है। यानी आप चाहें तो व्हाट्सएप को इससे जोड़ें या फिर अलग रख सकते हैं।



सिक्योरिटी और प्राइवेसी सिस्टम

मेटा ने इस नए सिस्टम में सुरक्षा का खास ख्याल रखा है। कंपनी अब Passkey जैसे एडवांस फीचर्स पर बहुत जोर दे रही है। इसका मतलब है कि अब पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी।



आप अपने फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से लॉगिन कर पाएंगे। इसके साथ ही मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) को भी अपडेट किया गया है। मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) एक ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है, जिसमें अकाउंट लॉगिन करने के लिए पासवर्ड के अलावा एक और एक्स्ट्रा लेयर (जैसे OTP या फिंगरप्रिंट) की जरूरत होती है।



ये आपके अकाउंट को तब भी सुरक्षित रखता है जब किसी को आपका पासवर्ड पता चल जाए क्योंकि बिना सेकंड स्टेप के कोई लॉगिन नहीं कर पाएगा। अगर कोई अनजान आपके अकाउंट को छेड़ेगा, तो तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।



सेटिंग्स को मैनेज करना हुआ आसान

अभी हमें हर ऐप की सेटिंग में अलग-अलग जाकर बदलाव करने पड़ते हैं। कभी पासवर्ड बदलो तो कभी ईमेल आईडी अपडेट करने की टेंशन रहती है। लेकिन मेटा अकाउंट के जरिए अब सब कुछ एक ही जगह मिलेगा।



आप एक ही डैशबोर्ड से अपना प्रोफाइल और प्राइवेसी कंट्रोल कर पाएंगे। इससे आपका कीमती समय बचेगा और कन्फ्यूजन भी बिल्कुल नहीं होगा।



पैरेंट्स के लिए फैमिली सेंटर

ये नया सिस्टम पेरेंट्स के लिए किसी बून से कम नहीं है। मेटा ने इसके साथ फैमिली सेंटर डैशबोर्ड को भी अपडेट किया है। अब पैरेंट्स एक ही जगह से बच्चों के सभी अकाउंट्स देख पाएंगे। वे इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।



इससे बच्चों की ऑनलाइन सिक्योरिटी को मॉनिटर करना बहुत आसान हो जाएगा। डिजिटल ऐरा में बच्चों को सेफ रखने का ये सबसे अच्छा तरीका है।



कब से शुरू होगा मेटा का ये सिस्टम

मेटा के मुताबिक, ये नया सिस्टम अगले साल यानी 2027 से रोलआउट होगा। इसे धीरे-धीरे वर्ल्ड वाइड सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। सभी डिवाइसेस तक पहुंचने में इसे थोड़ा समय जरूर लग सकता है। आने वाले कुछ महीनों में इसके और भी अपडेट्स देखने को मिलेंगे। ये मेटा के पूरे इकोसिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है।



मेटा क्या है

मेटा (Meta) दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। इसके मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं। मेटा सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि एक पैरेंट कंपनी है। इसके अंडर Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स आते हैं।



मेटा का मेन विजन मेटावर्स बनाना है, जो एक ऐसी वर्चुअल दुनिया होगी जहां लोग इंटरनेट के जरिए आपस में असली की तरह मिल सकेंगे। ये कंपनी सोशल मीडिया के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वर्चुअल रियलिटी (VR) पर भी तेजी से काम कर रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



पुलिस के एक नोटिस पर fb और Insta से हटेगा आपका कंटेंट, Meta ऑटोमैटिक कर रहा ब्लॉक



बच्चों के लिए सेफ नहीं है फेसबुक-इंस्टाग्राम, US कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना



Meta में बड़ी छंटनी, 16 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?



UPI Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट्स के लिए देने होंगे पैसे? जानिए सरकार का नया प्लान



Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • मार्क जुकरबर्ग
  • Instagram
  • whatsapp
  • Facebook
  • मेटा
  • Meta