55 सालों का रिश्ता खत्म, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में होंगे शामिल

Pratibha Rana | Jan 14, 2024, 24:00 IST
55 सालों का रिश्ता खत्म, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में होंगे शामिल
मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे।

BHOPAL. महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देवड़ा ने आज (14 जनवरी) सुबह खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। हाल ही में खबरें थी कि देवड़ा कांग्रेस छोड़ सकते है। लेकिन शनिवार (14 जनवरी) को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को भी अफवाह बताया था। हालांकि देवड़ा ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।



55 साल का रिश्ता खत्म

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। पार्टी के बड़े युवा चेहरों में शुमार मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी है। देवड़ा आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। देवड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म। मैं सालों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। खबरें है कि देवड़ा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे।



WhatsApp Image 2024-01-14 at 9.49.30 AM.jpeg



कांग्रेस का दामन छोड़ शिंदे वाली शिवसेना में होंगे शामिल

मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे। खबरें है कि देवड़ा आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले में पहुंचकर सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे।



मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के दिवंगत दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं. मिलिंद दक्षिण मुंबई संसदीय सीट से संसद रह चुके हैं।







Tags:
  • Milind Deora left Congress
  • Bharat Jodo Nyay Yatra
  • former Union Minister Milind Deora
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा
  • Rahul Nyay Yatra
  • big blow to Congress
  • Milind Deora left Congress before Rahul Nyay Yatra
  • राहुल की न्याय यात्रा
  • कांग्रेस को बड़ा झटका
  • राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी