viral video : कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल , बर्खास्त करने की मांग!
AAP की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने ( फिलहाल पैरोल पर बाहर ) , सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में सीएम के पीए के जेल जाने, पूर्व उपमुख्यमंत्री के जेल में होने के बाद एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार केस पंजाब से जुड़ा है, जहां पर AAP की सरकार है। क्या है पूरा मामला, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
लगातार दूसरे मंत्री का वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में शामिल एक कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने इसे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का वीडियो होने का दावा किया है।
वहीं भाजपा ने कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है। अकाली दल ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल से शिकायत की है।
सोमवार 27 मई को अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि बलकार सिंह आज भी सरकार में बैठकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी पंजाब के एक और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का वीडियो वायरल हो चुका है।
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के मंत्री ने 21 साल की लड़की को नौकरी देने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। राज्यपाल इस मामले का संज्ञान लेकर बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करें।
नौकरी के नाम किया शोषण!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि AAP Minister Balkar Singh ( Minister viral video) ने नौकरी मांगने आई एक 21 साल की लड़की को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा। वीडियो कॉल के दौरान मंत्री ने उसके सामने अश्लील हरकत की।
कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह लालचंद तथा बलकार सिंह जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के भगवंत मान के रवैये को लेकर हैरान व दुखी हैं। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है।