मिस चेक रिपब्लिक क्रिस्टीना पिजकोवा बनीं मिस वर्ल्ड
Marut raj | Mar 09, 2024, 23:15 IST
Miss Czech Republic Kristina Pijkova becomes Miss World
मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब मिस चेक रिपब्लिक क्रिस्टीना पिजकोवा Kristina Pijkova ने जीता। वहीं, मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं। भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 तक पहुंची थीं।
भोपाल. मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब मिस चेक रिपब्लिक क्रिस्टीना पिजकोवा Kristina Pijkova ने जीता। वहीं, मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं।
सिनी टॉप 8 में पहुंचीं
Sini Shetty
भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 तक पहुंची थीं। इवेंट में 112 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। यह इवेंट मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। 100 से ज्यादा देशों में फिनाले का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रजेंट किया।
नीता अंबानी का सम्मान
इवेंट के दौरान ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नीता अंबानी को नवाजा गया। यह अवॉर्ड उन्हें मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने दिया। साथ में होस्ट करण जौहर भी मौजूद रहे।