मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : 2028 तक मुफ्त अनाज, पाक सीमावर्ती इलाकों में सड़क बनाने को मिली मंजूरी
केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार ( 9 अक्टूबर 2024 ) को कई योजनाओं को हरी झंडी दी है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( PMGKAY) और अन्य योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल ( Fortified rice ) की आपूर्ति जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Union Minister Ashwini Vaishnav ) ने घोषणा की कि इसका पूरा खर्च 17 हजार 82 करोड़ रुपए आएगा, जो केंद्र सरकार खर्च करेगी।
गुजरात के लोथल को मिला तोहफा
मोदी कैबिनेट ने गुजरात के लोथल ( Lothal ) में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के निर्माण के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। प्रपोजल का उद्देश्य की समृद्ध और विविधता से भरी हुई समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का सबसे बड़ा मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स ( Maritime Heritage Complex ) होगा।
सीमावर्ती इलाके में सड़कों की मंजूरी
मोदी कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब ( Rajasthan and Punjab ) के सीमावर्ती इलाके में सड़कों को बनाने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इन क्षेत्रों में 2 हजार 280 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 4 हाजार 406 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर ( NMHC ) के विकास को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।
कर्मचारियों को DA का तोहफा !
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उम्मीद है कि महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पेंशनर्स ( Pensioners ) के लिए महंगाई राहत भी 3 फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसे में अगर महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की हरीझंडी, शीत सत्र में पेश होगा बिल
कर्मचारियों को DA का इंतजार
कर्मचारी इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बदलाव अक्टूबर में लागू होगा। यह पिछले साल के पैटर्न के अनुरूप है, जब अक्टूबर के आरंभ में वेतन बढ़ोतरी का ऐलान हुआ था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक