प्रधानमंत्री मोदी का जापान दौरा, देखें उनके खास अंदाज
Aman Vaishnav | Aug 30, 2025, 19:27 IST
1 / 7
आर्थिक साझेदारी को बढ़ावाImage credit : Aman Vaishnav
दोनों देशों के नेताओं ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक साझा विजन पेश किया। जापान ने वादा किया कि वह अगले 10 सालों में भारत में 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा, जिससे भारत में विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
2 / 7
दारुमा गुड़िया का उपहारImage credit : Aman Vaishnav
टोक्यो के शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के प्रमुख पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पारंपरिक जापानी गुड़िया, 'दारुमा गुड़िया', भेंट की, जिसे सौभाग्य लाने वाली गुड़िया माना जाता है।
3 / 7
भारत-जापान के ऐतिहासिक समझौतेImage credit : Aman Vaishnav
इस दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच 150 समझौते हुए, जिनमें रक्षा, तकनीकी नवाचार, स्वास्थ्य, क्लीन एनर्जी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इन समझौतों से दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा और मजबूती मिली है।
4 / 7
भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से की मुलाकातImage credit : Aman Vaishnav
प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की, जो जापान में बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। (बुलेट ट्रेन ट्रायल ) ये ड्राइवर भविष्य में भारत में बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे, जिससे भारत में तेज और सुरक्षित रेल यात्रा की शुरुआत हो सकेगी।
5 / 7
राज्य स्तरीय जुड़ावImage credit : Aman Vaishnav
जापान के 16 प्रीफेक्चर्स के गवर्नरों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, जो भारत-जापान संबंधों का अद्वितीय उदाहरण है। इस तरह का राज्य स्तरीय जुड़ाव पहले कभी नहीं हुआ था।
6 / 7
पीएम मोदी का जापान दौराImage credit : Aman Vaishnav
प्रधानमंत्री मोदी का जापान दौरा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिसमें 10 ट्रिलियन येन निवेश और कई ऐतिहासिक समझौते हुए। बुलेट ट्रेन यात्रा, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में भी अहम कदम उठाए गए।
7 / 7
बुलेट ट्रेन यात्राImage credit : Aman Vaishnav
प्रधानमंत्री मोदी और जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने सेंडाई तक बुलेट ट्रेन यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच परिवहन क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।