अगर मोदी तीसरी बार PM बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा, AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती का बड़ा बयान

Sandeep Kumar | Jun 02, 2024, 10:29 IST
Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-02T102755.083.jpg
नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि 4 जून के बाद एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा।

एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली की बात करें तो यहां BJP क्लीन स्वीप कर सकती है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ( Somnath Bharti ) ने दावा किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा अगर मिस्टर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। मेरे शब्दों को लिख कर रख लो।





दिल्ली में इंडिया गठबंधन जीतेगा सभी सीट


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा। भारती ने कहा, मोदी जी का डर एग्जिट पोलों को उन्हें हारते हुए दिखाने की अनुमति नहीं देता। इसलिए हम सभी को चार जून को आने वाले नतीजों की प्रतीक्षा करनी होगी। जनता ने बीजेपी के खिलाफ भारी वोट किया है। बता दें कि सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज से है, जोकि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार चुनावी राजनीति में उतारा है।



दिल्ली की 4 सीटों पर लड़ रही आम आदमी पार्टी


बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे। जिन सीटों पर AAP ने चुनाव लड़ा, उनमें पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटें हैं, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव लड़ रही है।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • एग्जिट पोल
  • सोमनाथ भारती
  • Somnath Bharti
  • मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा