भारत में सबसे ज्यादा बारिश वाले राज्य : इनके नामों की लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान

Aman Vaishnav | Sept 20, 2025, 21:05 IST
1 / 7
अंबोली में बारिश का नया रिकॉर्ड
Aman vaishnav (16)
Image credit : Aman Vaishnav
अंबोली, महाराष्ट्र, जो अपनी बायोडायवर्सिटी के लिए जाना जाता है, वहाँ 2024 में लगभग 289 इंच बारिश हुई थी। हालाँकि, इस साल भी अंबोली ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
2 / 7
भारत में सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर
Aman vaishnav (10)
Image credit : Aman Vaishnav
भारत में कई शहर ऐसे हैं जहाँ हर साल सबसे ज्यादा बारिश होती है। इन शहरों में मेघालय का मासिनराम और चेरापूंजी, कर्नाटक का अगुम्बे, और महाराष्ट्र का अंबोली और महाबलेश्वर प्रमुख हैं।
3 / 7
रिकॉर्ड तोड़ बारिश
Aman vaishnav (9)
Image credit : Aman Vaishnav
इस साल मानसून में भारत के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। ब्रह्मपुत्र और कोसी जैसी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं,
4 / 7
मासिनराम: रिकॉर्ड तोड़ बारिश का गढ़
Aman vaishnav (11)
Image credit : Aman Vaishnav
मासिनराम, मेघालय, में 2024 में लगभग 467 इंच बारिश हुई थी। इस साल अनुमान है कि यह पिछले साल के आँकड़ों को पीछे छोड़ सकती है, जिससे यह दुनिया का सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान बना हुआ है।
5 / 7
महाबलेश्वर: मानसून का नया चेहरा
Aman vaishnav (17)
Image credit : Aman Vaishnav
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र, में 2024 में मानसून के दौरान लगभग 220 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य मानी जाती है। हालाँकि, इस साल जून से अगस्त के बीच ही 200 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है,
6 / 7
चेरापूंजी: बारिश का नया रिकॉर्ड
Aman vaishnav (12)
Image credit : Aman Vaishnav
चेरापूंजी, मेघालय, में 2024 में औसतन 450 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। (कहां सबसे ज्यादा बारिश) इस साल में यहाँ अब तक रिकॉर्ड तोड़ वर्षा हो रही है।
7 / 7
अगुम्बे: बारिश का रिकॉर्ड
Aman vaishnav (15)
Image credit : Aman Vaishnav
अगुम्बे, कर्नाटक, जिसे दक्षिण भारत का 'चेरापूंजी' कहा जाता है, वहाँ 2024 में लगभग 300 इंच बारिश हुई थी। इस साल, यहाँ अब तक हुई बारिश की मात्रा पिछले साल के आँकड़ों को पार कर चुकी है।