देशभर में मानसून का कहर: बाढ़, बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात, कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Aman Vaishnav | Sept 04, 2025, 21:15 IST
1 / 7
हिमाचल में बारिश से तबाही
Aman vaishnav (15)
Image credit : Aman Vaishnav
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रही लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण राज्य में विद्यालयों को भी बंद रखा गया।
2 / 7
हरियाणा में बाढ़ और बारिश
Aman vaishnav (16)
Image credit : Aman Vaishnav
हरियाणा में भारी बारिश और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात खराब हुए, स्कूल बंद कर दिए गए और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया।
3 / 7
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश
Aman vaishnav (10)
Image credit : Aman Vaishnav
भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को बेहाल कर दिया है, नोएडा हो या गाजियाबाद हर जगह बारिश का कहर जारी है। गुड़गांव में भारी बारिश से लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।
4 / 7
राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
Aman vaishnav (12)
Image credit : Aman Vaishnav
राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। भारी बारिश से कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, दौसा में मोरेल नदी 44 साल बाद खतरे के निशान को पार कर गई है।
5 / 7
कश्मीर में मूसलधार बारिश
Aman vaishnav (17)
Image credit : Aman Vaishnav
कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने हालात को बिगाड़ दिया है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
6 / 7
मध्यप्रदेश में बारिश का संकट
Aman vaishnav (14)
Image credit : Aman Vaishnav
नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे मंडला, डिंडौरी, श्योपुर समेत कई जिले प्रभावित हैं। (मध्यप्रदेश बारिश अपडेट) बांधों के गेट खुलने से स्थिति और गंभीर हो गई है, और कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
7 / 7
पंजाब में बाढ़ से तबाही
Aman vaishnav (13)
Image credit : Aman Vaishnav
पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के आपदा प्रदेश घोषित कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में कपूरथला के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया।