PRE Monsoon Update : देश में समय से पहले आ सकता है मानसून, जानें कब तक मध्य प्रदेश में देगा दस्तक

Sandeep Kumar | May 15, 2024, 14:23 IST
2024-05-15T140953.745.jpg
15 जून 2024 के आसपास मानसून के मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मानसून धीरे धीरे 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

देश के साथ ही मध्य प्रदेश वासियों के लिए मानसून ( Monsoon ) को लेकर एक अच्छी खबर है । इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। इस बार मानसून 22 मई की बजाय 19 मई को अंडमान निकोबार दस्तक देगा, इसके बाद 1 जून को केरल पहुंचने का अनुमान है और फिर 10 जून तक महाराष्ट्र में एंट्री करते ही अन्य राज्यों में प्रवेश करेगा।



राज्यों में इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून


मानसून के राज्यों में पहुंचने की सामान्य तारीख पर नजर डाले तो यह आमतौर पर हर साल 10 जून को महाराष्ट्र,15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार , 20 जून गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों, उत्तर प्रदेश ,25 जून तक हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर और 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देता है, इस तरह 8 जुलाई तक यह मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है, हालांकि अभी भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है।



19 मई को मानसून अंडमान कर सकता है प्रवेश


IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मानसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मानसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इसी वजह से भारत में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है।



इस साल सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान


भारत में इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में भी मई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी, वहीं अगले दो दिनों तक दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है।



देश के प्रमुख शहरों में इन तारीखों तक आ सकता है मानसून



शहरों के नाम मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख



दिल्ली -30 जून


मुंबई -11 जून


कोलकाता -10-11 जून


चेन्नई -10 जून



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • IMD
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • अंडमान निकोबार