तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ का अटैक: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aman Vaishnav | Oct 29, 2026, 06:48 IST
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई जगह ओले गिरने की भी आशंका है।
Severe weather alert issued for Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Rajasthan with heavy rain, storm and strong winds approaching
अक्टूबर के जाते-जाते मौसम ने एकदम से करवट बदल ली है। आप मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ या राजस्थान में रहते हैं और घर से बाहर किसी लंबे काम के लिए निकलने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। मौसम विभाग ने तीनों ही राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है।

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। सिंगरौली, सीधी और मऊगंज समेत कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।



भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।



रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और मैहर में भी मौसम बिगड़ सकता है। वहीं कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है।



31 अक्टूबर तक मौसम को लेकर सतर्क रहें

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह से 31 अक्टूबर की सुबह तक कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर शामिल हैं।



इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।



वहीं 31 अक्टूबर की सुबह से 1 नवंबर की सुबह तक भी कई जिलों में मौसम का यही मिजाज रह सकता है। इस दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में सतर्क रहने की जरूरत है।



इसके अलावा अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में 1 नवंबर को भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।



एमपी में तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में मौसम के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। 28 अक्टूबर को खंडवा में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इंदौर में पारा 30.2 डिग्री और ग्वालियर में 31.6 डिग्री तक पहुंचा। वहीं पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब भी बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग रायपुर ने 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।



7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान कई जगहों पर तेज बारिश होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।



40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, प्रभावित जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।



इन जिलों में भी बारिश के आसार

प्रदेश के 7 जिलों के अलावा कई अन्य इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में मध्यम बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।



इनमें बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में भी मौसम खराब हो सकता है।



Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है और दिन में तेज धूप निकल रही है। अब आंधी और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 और 30 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है।



मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। यहां कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहा।



हालांकि अब मौसम में बदलाव होने से कुछ जिलों के तापमान में गिरावट आ सकती है। बादल छाने और बारिश होने से लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।



चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम के तट से गुजर चुका है। इसके असर से राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं। इसके साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • चक्रवाती तूफान अर्नब