40 साल अकेले गुजारे, मौत पर भी नहीं आया कोई अपना! परिवार को ढूंढने के लिए पड़ोसियों ने अखबार में दिया इश्तिहार

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
अंतिम सफर में भी कोई अपना नहीं आया। इसके लिए अखबार में इश्तिहार छपवाया गया।
Amidst the glitz and glamour of Mumbai, the life of an elderly woman came to a quiet end. Lalita Krishnamurthy, who had lived alone for nearly 40 years, passed away on November 13.
मुंबई की चकाचौंध के बीच एक बुजुर्ग महिला की जिंदगी खामोशी से खत्म हो गई। करीब 40 साल तक अकेले रहने वाली ललिता कृष्णमूर्ति ने 13 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। आखिरी वक्त में कोई अपना उनके पास नहीं था। मौत के बाद भी बेटियों और रिश्तेदारों का पता नहीं चला, तो पड़ोसियों को अखबार में इश्तिहार देकर परिवार की तलाश करनी पड़ी।

40 साल से अकेली रह रही थीं ये महिला

खबरों के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान ललिता कृष्णमूर्ति के रूप में हुई है। वे मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली थीं। करीब 40 साल पहले वे मुंबई आई थीं और यहां अकेले रह रही थीं। इतने लंबे समय तक शहर में रहने के बावजूद उनके परिवार से जुड़ी जानकारी पड़ोसियों के पास बहुत कम थी।



13 नवंबर को ललिता कृष्णमूर्ति का निधन हो गया। उनके गुजर जाने के बाद बिल्डिंग के पड़ोसियों ने उनकी मदद के लिए आगे आने की कोशिश की। उन्होंने निधन से जुड़ी जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी कीं। इसके बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश शुरू हुई। पड़ोसियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन ललिता की बेटियों और परिवार के दूसरे सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने न्यूज पेपर में एक पब्लिक नोटिस प्रकाशित करवाया।



बेटियों और रिश्तेदारों को खोजने के लिए न्यूज पेपर में अपील

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों को ललिता कृष्णमूर्ति की बेटियों का पता नहीं चला। उनके दूसरे रिश्तेदारों की जानकारी भी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने न्यूज पेपर का सहारा लिया। नोटिस के जरिए परिवार के लोगों से संपर्क करने की अपील की गई।



नोटिस में महिला के बच्चों और परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का अनुरोध किया गया। रिश्तेदारों और उनके बारे में जानने वालों से भी अपील की गई। इसके साथ संपर्क करने के लिए जरूरी जानकारी शेयर गई। पड़ोसियों ने महिला के निधन के बाद भी जिम्मेदारी निभाई। वे उनके परिवार की जानकारी जुटाने और जरूरी काम पूरे करने में जुटे रहे। यह नोटिस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।



सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोटिस की तस्वीर

खबरों के मुताबिक, न्यूज पेपर में छपे इस नोटिस की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, एक एक्स यूजर ने बताया कि उन्होंने नोटिस में दिए गए नंबरों में से एक पर संपर्क किया था। उन्होंने जानकारी दी कि ललिता कृष्णमूर्ति करीब 40 साल से मुंबई में अकेली रह रही थीं। उनके निधन के बाद बिल्डिंग के पड़ोसियों ने ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं।



इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दुख जताया। कई यूजर्स ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। लोगों का कहना है कि किसी व्यक्ति का जीवन इस तरह अकेले गुजरना और अंतिम समय में अपनों का साथ न होना बेहद भावुक कर देने वाली बात है।



मुंबई में करीब 40 साल से अकेले रह रही महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए

महानगरों में बुजुर्गों का अकेलापन बना चिंता

इस घटना ने बड़े शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के अकेलेपन पर चर्चा छेड़ दी है। मुंबई जैसे महानगरों में कई लोग अपने परिवार से दूर रहते हैं। कई लोग नौकरी, पढ़ाई और दूसरे कारणों से परिवार अलग-अलग शहरों में बस जाते हैं। कुछ लोग विदेशों में भी रहने लगते हैं। ऐसे में कई बुजुर्ग अकेले जीवन बिताने को मजबूर होते हैं। इस बीच बीमारी या अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मदद के लिए कोई मौजूद नहीं होता है। अकेलेपन का असर उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ललिता कृष्णमूर्ति की घटना ने एलडलरी केयर, सोशल आईसोलेशन और इमोशनल सपोर्ट जैसे मुद्दों को फिर चर्चा में ला दिया है। यह कहानी उन बुजुर्गों की स्थिति भी सामने लाती है, जो जीवन के आखिरी पड़ाव में अकेले रह जाते हैं।



FAQs



  1. ललिता कृष्णमूर्ति कौन थीं और उनका निधन कैसे हुआ?
    ललिता कृष्णमूर्ति एक महिला थीं जो लगभग 40 साल से मुंबई में अकेले रह रही थीं। उनका निधन 13 नवंबर को हुआ।
  2. ललिता कृष्णमूर्ति के परिवार से संपर्क क्यों नहीं हो पाया?
    पड़ोसियों ने ललिता कृष्णमूर्ति के परिवार के सदस्यों, विशेषकर उनकी बेटियों, का पता लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।
  3. इस घटना ने बुजुर्गों के अकेलेपन के मुद्दे पर किस तरह की चर्चा शुरू की?
    ललिता की मृत्यु ने बड़े शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के अकेलेपन पर चर्चा को बढ़ावा दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कई बुजुर्ग अपने परिवारों से दूर रहकर अकेले जीवन गुजारते हैं।
Tags:
  • मुंबई में अकेले रह रहीं बुजुर्ग महिला की मौत
  • Elderly woman lived alone in Mumbai for 40 years
  • मुंबई में 40 साल अकेली रहीं बुजुर्ग महिला
  • Neighbors search for daughters of deceased woman
  • पड़ोसी ढूंढ रहे बेटियों को
  • Concerns about elderly isolation in big cities
  • Mumbai News
  • बुजुर्गों का अकेलापन बना चिंता