Naib Singh Saini हरियाणा के 11वें CM बने,5 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

Jitendra Shrivastava | Mar 12, 2024, 16:10 IST
सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। मंगलवार, 12 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

HARIYANA. कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) ने हरियाणा के 11वें CM के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। यहां सीएम के अलावा 7 और कुर्सियां लगाई गई हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) अब हरियाणा के नए CM होंगे। मंगलवार, 12 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।



पांच कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ


कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) हरियाणा के नए CM की शपथ ली। शपथ के कार्यक्रम में जेजेपी के चार विधायक भी पहुंचे हैं। सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्‌टर कैबिनेट में भी थे।





कैलाश विजयवर्गीय ने किया X पोस्ट



Tags:
  • Naib Singh Saini
  • हरियाणा के 11वें CM