National Creators Award : पीएम ने इन हस्तियों को किया सम्मानित

Dr Rameshwar Dayal | Mar 08, 2024, 13:04 IST
इस नए अवार्ड की घोषणा पीएम ने अपने ‘मन की बात’ ( Man ki Baat ) कार्यक्रम में की थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर National Creators Award पुरस्कारों को दिया गया। इस नए अवार्ड की घोषणा पीएम ने अपने ‘मन की बात’ ( Man ki Baat ) कार्यक्रम में की थी।

New Delhi. देश में कलाकारों या अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने वाले लोगों को सरकार की ओर से सम्मानित करने की परंपरा चल रही है। अब इस कैटिगरी ( Categories ) में एक नया सम्मान नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड ( National Creators Award ) भी जुड़ गया है। नए बनाए गए इस अवार्ड के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Mode ) ने आज कथावाचक जया किशोरी ( Jaya Kishori ), लोकगायिका मैथिली ठाकुर ( Maithili Thakur ) समेत 23 हस्तियों को यह सम्मान ( Award ) दिया गया। इनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं। यह नए अवार्ड की घोषणा पीएम ने अपने ‘मन की बात’ ( Man ki Baat ) कार्यक्रम में की थी। जिसके बाद लोगों के चयन के बाद ये विभिन्न हस्तियों को यह सम्मान दिया गया।



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरुआत


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में विशेष लोगों को यह सम्मान दिया गया। पहली बार दिए जा रहे इस अवार्ड समारोह में केंद्र सरकार के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव व अन्य विशेष अतिथि भी मौजूद थे। इस श्रेणी में कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का सम्मान मिला है। इसके अलावा कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवार्ड मैथिली ठाकुर को दिया गया है। कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के सम्मान से नवाजा गया



डेढ़ लाख नामांकन के बाद वोटिंग सिस्टम


यह नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 श्रेणी में दिए जा रहे हैं। इनके लिए करीब 1.5 लाख नामांकन मिले थे। वोटिंग राउंड के दौरान विजेताओं का चयन करने के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं का चयन हुआ। अवार्ड की कैटिगरी में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स बेस्ट स्टोरी राइटर, सेलिब्रिटी प्रोड्यूसर, ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, सोशल चेंज बेस्ट क्रिएटर, एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर, कल्चरल ऐंबैस्डर, इंटरनेशनल प्रोड्यूसर, ट्रैवल प्रोड्यूसर, क्लीनलीनेस ऐंबैस्डर, न्यू इंडिया चैंपियन, टेक क्रिएटर, हेरिटेज फैशन आइकन, बेस्ट क्रिएटर मेल-फीमेल, फूड कैटेगरी बेस्ट प्रोड्यूसर, एजुकेशन बेस्ट क्रिएटर, गेमिंग कैटेगरी बेस्ट क्रिएटर, बेस्ट माइक्रो प्रोड्यूसर, बेस्ट नैनो प्रोड्यूसर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस प्रोड्यूसर शामिल हैं।



‘मन की बात’ में किया था उल्लेख


गौरतलब है कि नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड को लेकर प्रधानमंत्री ने हर माह रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के टैलेंट का सम्मान करने के लिए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड' की शुरुआत की है। पीएम के अनुसार देश के युवा जो कंटेंट तैयार कर रहे हैं उनकी आवाज आज बहुत प्रभावी हो गई है। मैं कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह करूंगा कि वे इसमें शामिल हों।






















































































सम्मानित हस्तियां


किस क्षेत्र में


कीर्तिका गोविंदासामी


सर्वश्रेष्ठ कहानीकार


रणवीर अल्लाहबादिया


डिसरप्टर ऑफ द ईयर


पंक्ति पांडे


ग्रीन चैंपियन


जया किशोरी


सामाजिक परिवर्तन


मैथिली ठाकुर


सांस्कृतिक राजदूत


ड्रू हिक्स


अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार


कामिया जानी


ट्रैवल


गौरव चौधरी


टेक


मल्हार कलांबे


स्वच्छता


जान्हवी सिंह


हेरिटेज फैशन


श्रद्धा


मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर्स (महिला)


RJ रौनक


मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर्स (पुरुष)


नमन देशमुख


एजुकेशन


अंकित बैयानपुरिया


हेल्थ और फिटनेस


निश्चय (ट्रिगर इंसान)


गेमिंग


अरिदमन


बेस्ट माइक्रो क्रिएटर


पीयूष पुरोहित


बेस्ट नैनो क्रिएटर


अमन गुप्ता


सेलिब्रिटी क्रिएटर


Tags:
  • जया किशोरी
  • National Creators Award