आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त

Sandeep Kumar | Jun 04, 2024, 12:02 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-04T115059.481.jpg
ओडिशा में वर्तमान सीएम नवीन पटनायक को करीब 24 साल बाद ( मार्च 2000 ) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

आंध्र प्रदेश में NDA ( भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी ) सरकार बनाता दिख रहा है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को खासा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है। वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में BJD और BJP में कांटे का मुकाबला बताया गया था। पोल में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा को, दोनों को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।



जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में


आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ( YSRCP ) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।



24 साल बाद हो सकती है पटनायक की विदाई


वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल ( मार्च 2000 ) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।





खबर अपडेट हो रही है

Tags:
  • भाजपा
  • आंध्र प्रदेश में NDA
  • TDP और जन सेना पार्टी
  • आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी