Netflix free subscription: 6 साल बाद फिर लौटा फ्री ट्रायल ऑफर, ऐसे करें एक्टिव
समझें क्या है पूरा मामला
- Netflix ने छह साल बाद मुफ्त ट्रायल ऑफर फिर शुरू किया है।
- यह ऑफर फिलहाल चुनिंदा नए यूजर्स को ही मिल रहा है।
- कुछ को 30 दिन और कुछ को 15 दिन का ट्रायल दिख रहा है।
- भारत में भी यह ऑफर कुछ अकाउंट्स पर नजर आया है।
- ट्रायल खत्म होने पर पैसे अपने आप कट सकते हैं।
छह साल बाद वापसी
Netflix ने साल 2020 के आसपास अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था। अब कंपनी ने चुनिंदा नए यूजर्स के लिए इसे फिर शुरू किया है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह ऑफर (netflix subcription free) अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं है। सिर्फ कुछ योग्य यानी एलिजिबल अकाउंट्स पर ही यह दिख रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग यूजर्स को अलग अवधि का ट्रायल मिल रहा है। किसी को 30 दिन का ऑफर दिख रहा है। किसी को सिर्फ 15 दिन का ट्रायल मिल रहा है। इससे लगता है कि Netflix फिलहाल इस ऑफर की टेस्टिंग कर रहा है।
भारत में भी दिखा ऑफर
Netflix ने भारत में इस ऑफर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ भारतीय यूजर्स को भी यह ऑफर दिखा है। नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाते समय “Try 30 days for ₹0” का विकल्प सामने आया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में भी यह सुविधा धीरे-धीरे बढ़ाई जा सकती है।
क्यों ला रहा है Netflix यह ऑफर
कंपनी इस ऑफर के जरिए यह जांचना चाहती है कि क्या फ्री ट्रायल से नए सब्सक्राइबर बढ़ते हैं। यही वजह है कि अभी यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही रखी गई है। अगर टेस्टिंग सफल रही, तो आगे चलकर यह ऑफर ज्यादा यूजर्स के लिए भी खुल सकता है।
कैसे चेक करें आप एलिजिबल हैं या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं, तो कुछ आसान स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले Netflix की वेबसाइट या ऐप खोलें। इसके बाद नए ईमेल आईडी से नया अकाउंट बनाना शुरू करें।
- साइन-अप के दौरान ध्यान से देखें कि “Try 30 days for ₹0” या “15-day free trial” का विकल्प दिख रहा है या नहीं।
- अगर यह विकल्प दिखता है, तो अपनी पसंद का प्लान चुनें।
- इसके बाद पेमेंट मेथड जोड़ें। इसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सपोर्टेड UPI शामिल हो सकते हैं।
- आखिर में रजिस्ट्रेशन पूरा करें और स्ट्रीमिंग शुरू कर दें।
अगर आपको साइन-अप के दौरान यह विकल्प नहीं दिखता, तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट फिलहाल इस ट्रायल के लिए पात्र नहीं है।
AutoPay को लेकर रहें सतर्क
Netflix ट्रायल के दौरान भी ऑटोपे ट्रांजेक्शनको डिफॉल्ट रूप से चालू रखता है। इसका मतलब है कि ट्रायल खत्म होते ही आपके चुने हुए प्लान का शुल्क अपने आप कट सकता है। इसलिए अगर आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते, तो ट्रायल खत्म होने से पहले उसे कैंसल करना जरूरी है। बेहतर होगा कि ट्रायल शुरू करते ही अपने कैलेंडर में एक रिमाइंडर सेट कर लें।
यूजर्स के लिए क्या मायने रखता है यह ऑफर
जो लोग लंबे समय से Netflix सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे थे, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। बिना पैसे खर्च किए पूरे एक महीने तक कंटेंट देखा जा सकता है। हालांकि ऑफर सीमित यूजर्स तक ही है, इसलिए हर किसी को यह विकल्प तुरंत नहीं दिखेगा।
FAQ
- Netflix का फ्री ट्रायल किसे मिल रहा है? फिलहाल
यह ऑफर चुनिंदा नए यूजर्स को ही मिल रहा है। सभी अकाउंट्स पर यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। - फ्री ट्रायल के बाद पैसे कैसे कटते हैं?
Netflix ट्रायल के दौरान भी AutoPay चालू रखता है। ट्रायल खत्म होते ही चुने गए प्लान का शुल्क अपने आप कट जाता है। - क्या भारत में भी यह ऑफर मिल रहा है?
Netflix ने भारत में इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कुछ भारतीय यूजर्स को यह ऑफर साइन-अप के दौरान दिखा है।
ये भी पढ़ें...
नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को आएगी इक्का, 29 साल बाद सनी-अक्षय एक साथ
नेटफ्लिक्स पर मां बहन रिलीज: बचपन में मार खाने पर Tripti Dimri का मजेदार खुलासा
OTT की बादशाहत खत्म, अब शुरू होगा नया खेल
OTT New Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा फिल्मों का मेला, देखें लिस्ट